Bitter Gourd Juice Benefits: करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ज्यादातर लोग इसका सेवन करना नहीं चाहते हैं, लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। करेले की सब्जी से ज्यादा इसका जूस सेहत को फायदे पहुंचाता है। करेला में अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन-C, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 10 दिनों तक करेले का जूस पीने से क्या होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं Bitter Gourd Juice Benefits बारे में और इसे पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।
Bitter Gourd Juice Benefits: करेले का जूस पीने के फायदे
1. ब्लड शुगर कंट्रोल
करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी और चारेंटिन जैसे तत्व होते हैं, जो नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करते हैं। 10 दिनों तक इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
2. लीवर की सफाई
यह जूस लीवर के लिए एक बेहतरीन फिल्टर का काम करता है। यह लीवर एंजाइम्स को सक्रिय करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है।
3. त्वचा में चमक
खून साफ होने के कारण इसका सीधा असर चेहरे पर दिखता है। 10 दिनों तक इसका सेवन करने से मुंहासों में कमी आ सकती है। इसके अलावा चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ने लगता है। खुजली या स्किन इन्फेक्शन में आराम मिलता है।
4. वजन घटाने में सहायक
करेले में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। यह फैट के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। 10 दिन तक इसे सुबह खाली पेट लेने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
5. कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत
यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और नसों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट सुरक्षित रहता है।
पीने का सही तरीका
समय: सबसे ज्यादा फायदा सुबह खाली पेट पीने से मिलता है।
Also Read: Weight Loss और Body Detox के लिए बेस्ट है Green Tea, बस पीने के समय का रखें खास ध्यान























