Blood Pressure Control Tips: हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, तो आजमाएं ये 5 घरेलु नुस्खे

Summary :

Blood Pressure Control Tips: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन (Hypertension) एक आम बीमारी बनती जा रही है। यह समस्या न केवल बुज़ुर्गों को बल्कि युवाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही है। हाई बीपी हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर और किडनी फेल होने जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जरूरत से ज्यादा दवाएं लेने से किडनी और लीवर पर बुरा असर पड़ सकता है, लेकिन यदि आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल सुधार लें तो हाई बीपी को बिना दवा के भी कंट्रोल किया जा सकता है।…

Blood Pressure Control Tips: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन (Hypertension) एक आम बीमारी बनती जा रही है। यह समस्या न केवल बुज़ुर्गों को बल्कि युवाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही है। हाई बीपी हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर और किडनी फेल होने जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जरूरत से ज्यादा दवाएं लेने से किडनी और लीवर पर बुरा असर पड़ सकता है, लेकिन यदि आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल सुधार लें तो हाई बीपी को बिना दवा के भी कंट्रोल किया जा सकता है।

हाई बीपी के लक्षण क्या हैं? (High Blood Pressure Symptoms)

Blood Pressure Control Tips
High Blood Pressure Symptoms

जब ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ता है तो शरीर कुछ संकेत देने लगता है। इन लक्षणों को पहचानना जरूरी है:

  • सांस फूलना
  • चक्कर आना
  • चेहरा लाल हो जाना
  • आंखों के सामने अंधेरा छाना
  • थकान महसूस होना
  • सिर में तेज दर्द
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • कुछ मामलों में नाक या पेशाब से खून आना

इन 5 तरीकों से ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

Blood Pressure Control Tips
Blood Pressure Control Tips

अगर आप दवाओं के बजाय नेचुरल तरीकों से इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए 5 घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

1. नमक का सेवन कम करें (Blood Pressure Control Tips)

अधिक नमक खाने से शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है, (Blood Pressure Control Tips) जिससे ब्लड वेसेल्स पर दबाव पड़ता है और हाई बीपी का खतरा बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि खाने में नमक की मात्रा कम रखें। सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

2. हेल्दी डाइट अपनाएं

बीपी को नियंत्रण में रखने में आहार की बड़ी भूमिका होती है। हाई बीपी से परेशान लोग अपनी डाइट में साबुत अनाज, ताजे फल, हरी सब्जियां और कम फैट वाले डेयरी उत्पाद शामिल करें। साथ ही नमक की मात्रा सीमित रखें। इससे बीपी को प्राकृतिक रूप से कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

3. भरपूर नींद लें (Blood Pressure Control Tips)

अच्छी नींद लेना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। नींद पूरी न होने पर शरीर की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है, (how to control blood pressure naturally) जिससे बीपी और हार्ट रेट असंतुलित हो सकते हैं। अगर आप (Blood Pressure Control Tips) ब्लड प्रेशर को दवाओं के बिना कंट्रोल करना चाहते हैं तो हर दिन पर्याप्त नींद जरूर लें।

4. डार्क चॉकलेट खाएं

डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले फ्लेवेनॉएड्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि (dark chocolate to control hypertension) इसे सीमित मात्रा में ही खाएं क्योंकि अत्यधिक सेवन हानिकारक हो सकता है।

5. नियमित व्यायाम करें (Blood Pressure Control Tips)

हाई बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए हर दिन कम से कम 30 से 60 मिनट का व्यायाम करें। आप जॉगिंग, साइकिलिंग, तेज चलना जैसे ऐक्टिविटीज़ कर सकते हैं। ये सभी दिल को ऑक्सीजन का बेहतर उपयोग करने में मदद करती हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए योग भी एक अच्छा विकल्प है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड आइटम्स, नहीं रहेगा हृदय रोगों का खतरा

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।