खराब Lifestyle के कारण बढ़ती Diabetes को रोकने के उपाय, आज ही Diet में शामिल करें ये Fiber Foods

Summary :

Blood Sugar Control Gharelu Upay: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। जब आप शुगर के शिकार हो जाते हैं, तो आपके शरीर को कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज की बात आते ही लोग सबसे पहले अपने खानपान में शामिल की जाने वाली चीजों पर ध्यान देते हैं। ये बीमारी तब होती है जब हमारे शरीर में इंसुलिन का बनना कम होने लगता है या हमारा शरीर इंसुलिन का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। जिससे खून में शुगर लेवल बढ़ जाता है। ये समस्या इतनी ज्यादा…

Blood Sugar Control Gharelu Upay: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। जब आप शुगर के शिकार हो जाते हैं, तो आपके शरीर को कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज की बात आते ही लोग सबसे पहले अपने खानपान में शामिल की जाने वाली चीजों पर ध्यान देते हैं। ये बीमारी तब होती है जब हमारे शरीर में इंसुलिन का बनना कम होने लगता है या हमारा शरीर इंसुलिन का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। जिससे खून में शुगर लेवल बढ़ जाता है।

ये समस्या इतनी ज्यादा गंभीर होती है कि अगर इसे सही समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो ये दिल, किडनी, आंखों और नसों को खराब कर सकता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देसी और घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसे करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं Home Remedies For Diabetes के बारे में।

Blood Sugar Control Gharelu Upay: डायबिटीज कंट्रोल के लिए घरेलु उपाय

Tips to control diabetes
Tips to control diabetes (Source: social media)

1. योग, एक्सरसाइज

अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोज सुबह उठकर योग और एक्सरसाइज ज़रूर करें। ऐसा करने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है। जिससे तनाव भी कम होता है। डायबिटीज के लिए आप घर पर ही किसी आरामदायक एक्सरसाइज को कर सकते हैं। रोजाना 30 मिनट का योग और वॉक शुगर को कंट्रोल में मदद करता है।

2. आंवला

आंवला को हमेशा से ही हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं, जो हमारे शरीर में जाकर खराब बैक्टीरिया को बाहर निकालते हैं। अगर आप डेली सुबह 1 चम्मच आंवला जूस खाली पेट पीते हैं, तो इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Blood Sugar Control Gharelu Upay
Blood Sugar Control Gharelu Upay (Source: social media)

3. मेथी दाना

मेथी दाने का इस्तेमाल सिर्फ सब्जी बनाने के लिए नहीं बल्कि, हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए भी किया जाता है। इसमें फाइबर और अमीनो एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर में इंसुलिन को बेहतर बनाने में मदद करता है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए आप रोजाना रात को 1 चम्मच मेथी दाना पानी में भिगोकर सुबह इसे छानकर खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं और बची हुई मेथी को खा भी सकते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।

4. करेला

वैसे तो करेला हर किसी को नहीं पसंद होता है, लेकिन इसे हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें चरन्टिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट अगर आप करेले के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इसे आप उबालकर सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं।

Home Remedies For Diabete
Home Remedies For Diabete (Source: social media)

5. जामुन

जामुन का सीजन आ ही गया है। अगर आप भी डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो आप जामुन के बीज का सेवन कर सकते हैं। उसके बीज को डायबिटीज के लिए रामबाण माना जाता है। आप जामुन के बीजों को सुखाकर पाउडर भी बना सकते हैं। जिसे रोज 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। ये शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

6. फाइबर फूड्स

अगर आप भी डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए फाइबर से भरपूर चीज़ें बेहद फायदेमंद होंगी। अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में फाइबर लेते हैं, तो इससे पाचन धीमा होता है। जिससे शुगर धीरे-धीरे ब्लड में घुल जाती है। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, फल और बीज आदि का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कराता है।

Also Read: चिपचिपी और Oily Skin से हैं परेशान? फॉलो करें ये 5 स्टेप्स Skin Care Routine, चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।