सुबह का नाश्ता पूरे दिन का सबसे जरूरी खाना होता है। यह हमारे शरीर को दिनभर काम करने की एनर्जी देता है। अगर सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट किया जाए तो, शरीर फिट रहता है, और आप दिन भर एक्टिव महसूस करते हैं। लेकिन कई बार हम अनजाने में सुबह खाली पेट ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है, कि सुबह किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
Breakfast Mistakes to Avoid: सुबह खाली पेट किन चीजों को खाने से बचें?
1. व्हाइट ब्रेड

2. पराठे
बहुत से लोगों को सुबह के नाश्ते में गरम-गरम पराठे खाना बेहद पसंद होता है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि घी और तेल में डूबे इस पराठे में बहुत ज्यादी कैलोरी होती है, जिससे आपका वजन और मोटापा बहुत तेजी से बढ़ सकता है। अगर आपका पराठा खाने का बहुत मन है, तो इसे सादे आटे की जगह मल्टीग्रेन आटे से बनाएं। मल्टीग्रेन आटे में भरपूर फाइबर होता है जो आपके पाचन को दुरुस्त रखता है।
3. चाय और कॉफी

ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत गरमा-गरम चाय या कॉफी से करते हैं। लेकिन सच तो यह है कि सुबह-सुबह खाली पेट चीनी वाली चाय या कॉफी पीना शरीर के लिए किसी नुकसानदेह चीज से कम नहीं है। इसमें मौजूद भारी मात्रा में चीनी आपके ब्लड शुगर को एकदम से बढ़ा देती है और एसिडिटी पैदा करती है। अगर आप चाय-कॉफी के बिना नहीं रह सकते, तो धीरे-धीरे बिना चीनी वाली चाय या ब्लैक कॉफी पीने की आदत डालें।
4. पैकेट वाला फ्रूट जूस
आजकल लोग खुद को फिट रखने के लिए सुबह-सुबह पैकेट वाला फ्रूट जूस पीने लगे हैं। लेकिन ये पैकेट वाले जूस आपकी सेहत को सुधारने के बजाय और बिगाड़ देते हैं, क्योंकि इन्हें खराब होने से बचाने के लिए और टेस्टी बनाने के लिए बहुत ज्यादा आर्टिफिशियल शुगर और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। अगर आपको जूस पीना ही है, तो पैकेट वाले जूस को छोड़कर घर पर निकाला हुआ ताजा जूस पिएं। इसके अलावा, सुबह खाली पेट कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा बिलकुल न पिएं, क्योंकि ये पेट में गैस, जलन और पेट फूलने की गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं।
5. मसालेदार और तला-भुना खाना



Download Android App
Download iOS App




