सुबह उठते ही महसूस होती है कमजोरी? कहीं इन 2 विटामिन्स की कमी तो नहीं! जानें इसे दूर करने का तरीका

Causes of Morning Fatigue

Causes of Morning Fatigue: अगर आपको भी सुबह उठते ही थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है, तो भले ही मामूली सा लक्षण लग रहा हो। लेकिन ये लक्षण कुछ जरूरी विटामिन की कमी की तरफ भी इशारा कर सकते हैं। आपको बता दें कि विटामिन डी की कमी या फिर विटामिन बी12 की कमी, एनर्जी लेवल्स को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि जब इन दोनों में से किसी भी एक विटामिन की कमी पैदा होती है, तब शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस होने लगती है। आइए जानते हैं, Causes of Morning Fatigue के बारे में।

Causes of Morning Fatigue: जानें आपके अंदर किस विटामिन की है कमी

Causes of Morning Fatigue
Causes of Morning Fatigue (Source: Social Media)

1. विटामिन डी की कमी

  • लगातार थकावट महसूस होना, विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।
  • इसके अलावा अगर आपकी हड्डियों में दर्द हो रहा है, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में इस विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।
  • इस विटामिन की कमी के कारण जोड़ों में जकड़न महसूस हो सकती है।
  • इतना ही नहीं विटामिन डी की कमी की वजह से मूड स्विंग्स जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

2. विटामिन बी12 की कमी

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थकान, कमजोरी और हाथों-पैरों में झुनझुनी, इस तरह के लक्षण विटामिन बी12 की कमी के दौरान दिखाई देने वाले कुछ मुख्य लक्षण हैं।
  • विटामिन बी12 की कमी के कारण याददाश्त भी कमजोर हो सकती है।
  • इस विटामिन की कमी के कारण त्वचा का पीला पड़ना, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ होना, इस तरह के लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

Foods to Eat in Vitamin Deficiency: विटामिन की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स

Causes of Morning Fatigue (1)
Causes of Morning Fatigue (Source: Social Media)

कमी को दूर करने के लिए क्या करें- विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाने के लिए धूप में बैठिए, मशरूम खाएं, अंडे की जर्दी का सेवन करें या फिर दूध/दही को डाइट प्लान में शामिल करें।

वहीं, विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए – डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, सोया या फिर बादाम का सेवन किया जा सकता है। शरीर में पैदा हुई विटामिन की कमी ज्यादा होने पर डॉक्टर आपको विटामिन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं।

Also Read: कहीं आप भी तो नहीं हैं Vitamin D Deficiency के शिकार? इन Symptoms को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।