एकादशी के दिन Hair Wash की मनाही क्यों? जानें इससे जुड़े अनसुने नियम

Summary :

Ekadashi Hair Wash Rules: हिंदू धर्म में एकादशी का दिन बहुत खास माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को ‘पापमोचनी एकादशी’ कहते हैं। इस साल यह व्रत 15 मार्च को है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से इंसान के सारे पाप खत्म हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्यादातर लोग जानते हैं कि एकादशी पर चावल खाना मना है, लेकिन लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इस दिन बाल धोना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं कि धार्मिक दृष्टि…

Ekadashi Hair Wash Rules: हिंदू धर्म में एकादशी का दिन बहुत खास माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को ‘पापमोचनी एकादशी’ कहते हैं। इस साल यह व्रत 15 मार्च को है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से इंसान के सारे पाप खत्म हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ज्यादातर लोग जानते हैं कि एकादशी पर चावल खाना मना है, लेकिन लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इस दिन बाल धोना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं कि धार्मिक दृष्टि से इसके बारे में क्या कहा गया है।

Ekadashi Hair Wash Rules: क्या एकादशी पर बाल धोना गलत है?

Ekadashi Hair Wash Rules
Ekadashi Hair Wash Rules (Source: Social Media)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन बाल धोना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन बाल धोने से व्रत का पुण्य फल खत्म हो जाता है। खासतौर पर महिलाओं को इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे व्रत का पूरा फल नहीं मिलता और घर में बरकत कम होती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि बाल एकादशी से एक दिन पहले या अगले दिन धो लें।

Hair Wash Rule on Ekadashi: बाल और नाखून काटने पर भी मनाही

Hair Wash Rule on Ekadashi
Hair Wash Rule on Ekadashi (Source: Social Media)
एकादशी के दिन बाल और नाखून काटना भी मना है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और घर में परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा, इस पवित्र दिन कपड़े धोने और घर में पोंछा लगाने से भी बचना चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक नुकसान होने और दुर्भाग्य की आशंका रहती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।