Chia Seeds Water Benefits: गर्मियों में अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए तरह-तरह की चीज़ों का सेवन करते हैं। सुबह की शुरूआत अगर हेल्दी चीजों के साथ हो तो पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस होता है। लेकिन बहुत से लोग अपने दिन की शुरूआत चाय और कॉफी से करते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप भी ऐसे ही ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं। जिससे दिन की शुरूआत अच्छी हो तो आज हम आपको चिया सीड्स का पानी पीने के फायदे बताएंगे,
इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, Chia Seeds Drink Benefits के बारे में।
Chia Seeds Water Benefits: चिया सीड्स का पानी पीने के फायदे

1. पाचन के लिए बेहतर
इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसे पानी में भिगोकर इसका सेवन करने से आंतों को साफ करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। हर दिन इसका पानी पीने से कब्ज की समस्या कम हो जाती है और पेट को लंबे समय तक हल्का महसूस करता है।
2. वजन घटाने में मददगार – Chia Seeds for Weight Loss
अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिस वजह से आपको भूख नहीं लगती है और आपका शरीर को एनर्जेटिक महसूस करता है।
3. हड्डियों और दांतों
चिया सीड्स का सेवन करने से हड्डियों और दातों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोजाना इसके पानी का सेवन करने से उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में कमजोरी आने का खतरा कम होता है।
Also Read: शाम के नाश्ते में बच्चों को खुश करने के लिए घर पर बनाएं बाजार जैसे Veg Momos, यहां देखें आसान Recipe
4. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद – Detox Water Chia
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
5. स्किन और हेयर के लिए बेस्ट
चिया सीड्स को स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अगर आप रोजाना चिया सीड्स का सेवन करते हैं। इस पानी का सेवन करने से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।
Chia Seeds Drink Benefits: चिया सीड्स पानी बनाने का तरीका

- रात में एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच चिया सीड्स भिगो दें।
- सुबह उठकर इसे अच्छी तरह मिलाएं और खाली पेट पी लें।
- अगर आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




