Chikankari Suit Designs For Hariyali Teej: हरियाली तीज पर पाएं यूनिक और एलिगेंट लुक, ट्राई करें चिकनकारी सूट के ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस!

Summary :

आइए देखते हैं चिकनकारी सूट के 4 ऐसे ट्रेंडी डिजाइंस, जिन्हें आप इस हरियाली तीज पर स्टाइल कर सकती हैं। .

हरियाली तीज का पावन त्योहार बस आने ही वाला है। इस खास मौके पर हर महिला सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती है। इसके लिए ट्रेडिशनल आउटफिट्स के चुनाव से लेकर सोलह श्रृंगार तक, सजने-संवरने की पूरी तैयारी की जाती है।

अगर आप इस तीज पर साड़ी से हटकर कुछ कम्फर्टेबल, रॉयल और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो चिकनकारी सूट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। चिकनकारी का वर्क न सिर्फ पहनने में हल्का होता है, बल्कि यह आपको एक ग्रेसफुल फेस्टिव लुक भी देता है।

आइए देखते हैं चिकनकारी सूट के 4 ऐसे ट्रेंडी डिजाइंस, जिन्हें आप इस हरियाली तीज पर स्टाइल कर सकती हैं। .

Olive & Sea Green Shade

Chikankari Suit Designs For Hariyali Teej
Chikankari Suit Designs For Hariyali Teej( Source: Social Media)

हरियाली तीज के पावन अवसर पर हरा रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में सी-ग्रीन या ऑलिव ग्रीन बेस पर सफेद धागे से किया गया चिकनकारी वर्क बेहद खूबसूरत और फ्रेश लुक देता है। इसके कुर्ती और घेरे पर बना फ्लोरल बॉर्डर आपके फेस्टिव अवतार में सौम्यता और आकर्षण जोड़ देगा।

Vibrant Orange Color

Chikankari Suit Designs For Hariyali Teej( Source: Social Media)
Chikankari Suit Designs For Hariyali Teej( Source: Social Media)

अगर आप त्योहार पर थोड़ा ब्राइट और खिला-खिला लुक चाहती हैं, तो ऑरेंज कलर का चिकनकारी सूट बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इसका ब्राइट रंग पूरे माहौल को फेस्टिव वाइब देता है। इस पर की गई बारीक फ्लोरल एंब्रॉयडरी और जिग-जैग पैटर्न्स इसे बिना ज्यादा हैवी बनाए बेहद एलिगेंट दिखाते हैं।

Cream Pastel Anarkali

Chikankari Suit Designs For Hariyali Teej( Source: Social Media)
Chikankari Suit Designs For Hariyali Teej( Source: Social Media)

जो महिलाएं सिंपल, सोबर और क्लासी लुक पसंद करती हैं, उनके लिए क्रीम या आइवरी पेस्टल शेड का अनारकली चिकनकारी सूट बेस्ट चॉइस है। यह सूट आपको एक परफेक्ट मिनिमल फेस्टिव लुक देता है। इसके साथ थ्रेड वर्क की हल्की एंब्रॉयडरी वाला दुपट्टा कैरी करने पर आपका लुक और भी रॉयल नजर आएगा।

Modern Lavender Shade

Chikankari Suit Designs For Hariyali Teej( Source: Social Media)
Chikankari Suit Designs For Hariyali Teej( Source: Social Media)

अगर आप पारंपरिक एथनिक वियर में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं, तो लैवेंडर शेड का चिकनकारी सूट ट्राई करें। यह रंग इन दिनों काफी ट्रेंड में है और देखने में बेहद आई-सूथिंग लगता है। खास बात यह है कि इस पेस्टल-मॉडर्न सूट को आप हरियाली तीज के साथ-साथ आने वाले रक्षाबंधन के त्योहार पर भी आसानी से री-स्टाइल कर सकती हैं।

Also Read: Latest Suit back Neck Designs: अपने सिंपल सूट को दें ‘बुटीक फिनिश’! ट्राई करें ये ट्रेंडी बैक नेक डिजाइंस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।