Census 2027 Questionnaire : केंद्र सरकार ने देश में होने जा रही जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी मुख्य ‘जनसंख्या गणना’ की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में एक ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें नागरिकों से पूछे जाने वाले करीब 40 सवालों की सूची शामिल की गई है।
इस के साथ ही यह पहला मौका होगा जब स्वतंत्र भारत के इतिहास में जनगणना के दौरान सामान्य सवालों के साथ-साथ जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का स्पष्ट ब्योरा मांगा जाएगा। इसके अलावा, कोरोना महामारी से जुड़ा एक अहम सवाल भी जोड़ा गया है, जिसके तहत लोगों को यह बताना होगा कि उन्होंने कोविड-19 का टीका कहां से लगवाया था।
10वें सवाल में जाति का कॉलम
रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृतंजय कुमार नारायण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, फॉर्म के 10वें सवाल में ‘एससी, एसटी और जाति’ का कॉलम रखा गया है। इसमें नागरिक जो भी जाति बताएंगे, प्रगणक (न्यूमरेटर) उसे बिना किसी फेरबदल के हूबहू दर्ज करेंगे।
सरकार ने यह फैसला जुलाई 2026 में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाए गए प्री-टेस्ट के नतीजों को देखने के बाद लिया है। खास बात यह है कि 2027 की यह पूरी प्रक्रिया देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसे तकनीक के जरिए तेजी से और सटीक तरीके से पूरा किया जाएगा।
कुल 40 सवाल
इस नए जनगणना फॉर्म में कुल 40 सवाल रखे गए हैं। सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। इसमें व्यक्ति का धर्म, मातृभाषा, अन्य जानी जाने वाली भाषाएं, साक्षरता का स्तर और डिजिटल साक्षरता की जानकारी मांगी जाएगी।
इसके अलावा, व्यक्ति का मुख्य व्यवसाय, काम की प्रकृति, बैंक खातों की कुल संख्या और महिलाओं के संदर्भ में बच्चों से जुड़ी जानकारियां भी जुटाई जाएंगी। पहचान के तौर पर मोबाइल नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार की उपलब्धता से जुड़े विकल्प भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – सतीशन सरकार के आश्वासनों के बाद केरल में 17 दिन का यूपीएसटी आंदोलन हुआ खत्म


Download Android App
Download iOS App






