कई बार अच्छे से ध्यान न दे पाने की वजह से एड़ियां फटने लगती हैं। यह देखने में काफी खराब लगती हैं। ऐसे में मुलायम एड़ियों के लिए ये आसान टिप्स अपनाएं
रात को सोने से पहले एड़ियों में मॉइश्चराइजर या पेट्रोलियम जेली लगाएं
समय समय पर पैरों को गर्म पानी में भिगोएं और इसे हल्के हाथों या ब्रश से रगड़े ताकि डेड स्किन सेल्स निकल जाएं
फटी एड़ियों के लिए नारियल का तेल भी लगा सकते हैं
बाहर निकलने से पहले मॉइश्चराइजर लगाकर सूती मोजे पहनकर ही निकलें
इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, इससे स्किन को अंदर से नमी मिलेगी
नंगे पैर कहीं चलने से बचें, इससे एड़ियां फटने का खतरा ज्यादा रहता है
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है


Download Android App
Download iOS App












