Dark lips Home Remedies: कई लोगों का मानना है कि हर दिन लिपस्टिक लगाने से होंठ काले हो जाते हैं। लेकिन इस बात का कहीं कोई प्रमाण नहीं मिला है कि लिपस्टिक लगाने से आपके होंठ काले हो जाएंगे। हालांकि आप सनस्क्रीन का प्रयोग नहीं करते हैं। धूम्रपान अधिक करते हैं, तो आपके होंठ काले हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने काले होंठों को लिपस्टिक से ढकने की कोशिश करतें हैं, तो वह बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगेंगे। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके होठों पर गुलाबी रंगत वापस आ जायें तो इन ट्रिक्स को जरुर अपनाएं। आइए जानते हैं, Dark lips Home Remedies के बारे में।
Dark lips Home Remedies: गुलाबी होंठ के अपनाएं ये नुस्खे

1. नींबू का रस और शहद

- फटे होंठों की समस्या को खत्म करने और होंठों की गुलाबी चमक वापस लाने के लिए आप नींबू के रस और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नींबू को गोल टुकड़ों में काट लें। नींबू के ऊपर शहद डालें।
- इस बार नींबू और शहद को अपने होठों पर रगड़ते रहें। रात को सोने से पहले ऐसा करें।
- अपने होंठ आपको धोने की कोई जरूरत नहीं है।
- ऐसा लगातार 30 दिनों तक करने पर आपके होठों की गुलाबी रंगत वापस आ जाएगी।
2. एलोवेरा जेल
- एलोवेरा में स्किन के घावों को ठीक करने की क्षमता होती है।
- दिन में दो बार अपने होठों पर एलोवेरा जेल लगाने से होंठों का कालापन आसानी से दूर हो जाता है।
- एलोवेरा जेल पिगमेंटेशन की समस्या को खत्म करता है। अपने होठों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं।
- इसे बीस मिनट तक रखें जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो लें।
- फिर आप देंखे कैसे खिल उठेगा आपका चेहरा।
3. चुकंदर का रस
- अपने होठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाने के लिए चुकंदर के रस लगा सकते हैं।
- चुकंदर का रस लगाने से आपके होंठों की नमी बरकरार रहेगी और वे आसानी से फटने से बचेंगे।
- दो चम्मच चुकंदर के रस को नारियल के तेल में मिलाएं। इस मिश्रण को अपने होठों पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं।
- इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो या तीन बार करने से आपके होंठ मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे।
- नारियल का तेल भी होठों का कालापन दूर करने के लिए उपयोगी है।
ये भी पढ़े : गर्मियों में Skin पर रहेगा निखार! Sunburn हटाने और त्वचा को ठंडा रखने के अपनाएं ये खास Remedies


Download Android App
Download iOS App




