गर्मियों में Skin पर रहेगा निखार! Sunburn हटाने और त्वचा को ठंडा रखने के अपनाएं ये खास Remedies

Summary :

Home Remedies for Sunburn:  गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और चिलचिलाती धूप ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। ऐसे में तेज़ धूप से बचने के लिए और अपनी स्किन को सनबर्न से बचाने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो तत्काल में तो बेहद फायदेमंद साबित होते हैं, लेकिन इनके कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। ऐसे में इस तपती, चिलचिलाती धूप से अपनी स्किन को सनबर्न से बचाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का भी उपयोग किया जा सकता है। आज हम आपको Home Remedies for Sunburn Relief…

Home Remedies for Sunburn:  गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और चिलचिलाती धूप ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। ऐसे में तेज़ धूप से बचने के लिए और अपनी स्किन को सनबर्न से बचाने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो तत्काल में तो बेहद फायदेमंद साबित होते हैं, लेकिन इनके कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। ऐसे में इस तपती, चिलचिलाती धूप से अपनी स्किन को सनबर्न से बचाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का भी उपयोग किया जा सकता है। आज हम आपको Home Remedies for Sunburn Relief के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप अपनी स्किन को सनबर्न से बचा सकते हैं।

Home Remedies for Sunburn: सन एक्स्पोजर वाली जगह को ढकना है जरूरी

Home Remedies for Sunburn
Home Remedies for Sunburn (Source: social media)

गर्मियों में ज़्यादातर लोग धूप से बचने के लिए चेहरे को ढक लेते हैं। इसलिए जो हिस्सा ढका रहता है, वह धूप से बच जाता है, लेकिन खुले हिस्से पर धूप का असर पड़ता है और वह हिस्सा काला पड़ने लगता है। यह सनबर्न के लक्षण होते हैं, जिसे टच करने पर जलन भी होती है। कुछ दिनों में यह समस्या ठीक हो जाती है।

ऐसे में जितना हो सके, घर से बाहर निकलने पर सन एक्स्पोज़र वाली जगह को ढक लेना चाहिए। हालांकि अगर आप इससे तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर में पड़ी हुई कुछ चीज़ों का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये त्वचा से सनबर्न को हटाने में बेहद मददगार होती हैं।

1. आइस क्यूब से करें सिकाई

home remedies for sunburn on face
home remedies for sunburn on face (Source: social media)
  • सनबर्न से तुरंत राहत पाने के लिए हमें चेहरे को ठंडा करने की आवश्यकता होती है, जिसे हम ठंडे पानी से धोकर पूरा कर सकते हैं।
  • इसके अलावा हम आइस क्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आइस क्यूब को कपड़े के बीच में रखकर उसे चेहरे पर सेंकाई करने से सनबर्न की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • आइस क्यूब का उपयोग सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि सनबर्न से प्रभावित अन्य जगहों पर भी सिंकाई के लिए किया जा सकता है।

2. एलोवेरा जेल है बेहद फायदेमंद

Home Remedies for Sunburn Relief
Home Remedies for Sunburn Relief (Source: social media)
  • इसके अलावा गर्मियों में एलोवेरा जेल का प्रयोग बेहद फायदेमंद होता है।
  • सनबर्न से राहत पाने के लिए चेहरे को ठंडे पानी से धोने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल अप्लाई करना चाहिए।
  • इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालकर पीस लेना चाहिए और उसे फ्रिज में रख देना चाहिए।
  • थोड़ी देर बाद इस लेप को चेहरे पर लगाएं।
  • गर्मियों में आप एलोवेरा को पीसकर फ्रिज में हमेशा रखें, ये आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
  • एलोवेरा जेल का उपयोग करने से जहां चेहरे पर सनबर्न की समस्या दूर होती है, वहीं यह फेस को एक्स्ट्रा नरिशमेंट भी देता है।

Also Read: Coconut Oil से लेकर नीम की दातुन तक! यहां देखें दांतों का पीलापन दूर करने के 4 Best Home Remedies

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।