कोल्ड ड्रिंक नहीं, इस समर सीजन इन 7 नेचुरल ड्रिंक्स के साथ खुद को रखें तरोताजा

Summary :

Healthy Summer Drinks: मार्च के महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन और थकान महसूस होना आम समस्या है। इन दिनों कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा पीने के बजाय घर पर बने ताज़ा और पौष्टिक ड्रिंक्स पिएं। ये ड्रिंक्स न केवल आपको ताजगी देंगी, बल्कि गर्मियों में आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। यहां कुछ Refreshing Summer Beverages बताए गए हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह बच्चों को भी काफी पसंद आएंगे। Healthy Summer Drinks: गर्मियों के लिए 7 ताजगी…

Healthy Summer Drinks: मार्च के महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन और थकान महसूस होना आम समस्या है। इन दिनों कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा पीने के बजाय घर पर बने ताज़ा और पौष्टिक ड्रिंक्स पिएं। ये ड्रिंक्स न केवल आपको ताजगी देंगी, बल्कि गर्मियों में आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। यहां कुछ Refreshing Summer Beverages बताए गए हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह बच्चों को भी काफी पसंद आएंगे।

Healthy Summer Drinks: गर्मियों के लिए 7 ताजगी भरे ड्रिंक्स

1. नींबू पानी

lemon water
lemon water (Source: Social Media)
नींबू पानी गर्मियों का सबसे फेमस ड्रिंक है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर नींबू पानी शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने में मदद करता है।  शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पाचन में सुधार करने के लिए अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

2. छाछ

आयुर्वेद में छाछ को ‘अमृत’ माना गया है। इसे प्रोबायोटिक्स का पावरहाउस भी कहा जाता है। दही से बनी छाछ शरीर को ठंडक देती है और आंतों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। पेट की गर्मी को शांत करने और पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए छाछ पिएं।

3. नारियल पानी

coconut water
coconut water (source: Social Media)

नारियल पानी में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। यह किसी भी एनर्जी ड्रिंक से कहीं अधिक बेहतर और हेल्दी ऑप्शन है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।

4. सत्तू का शरबत

भुने हुए चने से बना सत्तू प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ-साथ लंबे समय तक ऊर्जा भी देता है। गर्मियों में लू से बचने और शरीर को पोषण देने के लिए सत्तू का शरबत पी सकते हैं।

5. पुदीना और खीरे का पानी (डिटॉक्स वॉटर)

detox water
detox water (Source: Social Media)

गर्मियों के मौसम में खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पिएं। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और पुदीना शरीर को ठंडक देने का काम करता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

6. बेल का शरबत

गर्मियों के मौसम में बेल का फल किसी वरदान से कम नहीं है। यह पेट को ठंडा रखने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। पेट की जलन को शांत करने और लू बचाव के लिए बेल का शरबत स्वादिष्ठ विकल्प है।

7. गुलाब का शरबत

गुलाब की पंखुड़ियों से बना शरबत न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर की गर्मी को शांत करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, ये शरबत त्वचा को ग्लोइंग भी बनाता है।

यह भी पढ़ें- तपती गर्मी में शरीर को रखना है ठंडा? आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 6 Food Items

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।