तपती गर्मी में शरीर को रखना है ठंडा? आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 6 Food Items

Summary :

Body Cooling Foods for Summer: मार्च के महीने के साथ ही गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के मौसम में लू और डिहाइड्रेशन की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, जब गर्मी बढ़ती है, तो शरीर की पाचन अग्नि को संतुलित रखना बहुत जरूरी होता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए, गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहना है तो केवल पानी ही नहीं है, बल्कि ऐसे आहार को अपनी डाइट में शामिल करें, जो आपके शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत रखे। आप भी गर्मियों में थकान, एसिडिटी…

Body Cooling Foods for Summer: मार्च के महीने के साथ ही गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के मौसम में लू और डिहाइड्रेशन की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, जब गर्मी बढ़ती है, तो शरीर की पाचन अग्नि को संतुलित रखना बहुत जरूरी होता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए, गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहना है तो केवल पानी ही नहीं है, बल्कि ऐसे आहार को अपनी डाइट में शामिल करें, जो आपके शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत रखे।
आप भी गर्मियों में थकान, एसिडिटी या चिड़चिड़ेपन से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में कूलिंग फूड्स को शामिल करें। ये फूड आइटम्स ठंडे तासीर के होते हैं, इसलिए गर्मियों में इनका सेवन फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें 6 Natural Cooling Food Items जो इस गर्मी आपकी सेहत का ध्यान रखेंगे।

Body Cooling Foods for Summer: ये 6 फूड आइटम्स आपको रखेंगे स्वस्थ

1. दही और छाछ

Body Cooling Foods for Summer
Body Cooling Foods for Summer

गर्मियों के लिए दही से बेहतर और कुछ नहीं है। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पेट की जलन को शांत करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। आप सादी दही या फिर जीरा, पुदीना और हल्का काला नमक डालकर छाछ बनाकर भी पी सकते हैं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है।

2. खीरा और ककड़ी

Body Cooling Foods for Summer
Body Cooling Foods for Summer

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरा बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें 95% पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। खीरे को सलाद के रूप में खाएं या इसका डिटॉक्स वॉटर बनाकर पिएं।

3. नारियल पानी

Body Cooling Foods for Summer
Body Cooling Foods for Summer

नारियल पानी को नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक भी करते है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो गर्मियों में होने वाली थकान और डिहाइड्रेशन से लड़ने में मदद करते हैं। अपनी डाइट में नारियल पानी जरूर जोड़े।

4. सौंफ का पानी

Body Cooling Foods for Summer
Body Cooling Foods for Summer
सौंफ की तासीर ठंडी होती है। यह न केवल पाचन को बेहतर बनाती है, बल्कि पेट की एसिडिटी को भी कम करती है। एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रखें और सुबह इसे छानकर पिएं। यह गर्मियों में होने वाली पित्त की समस्याओं का रामबाण इलाज है।

5. पुदीना और धनिया

Body Cooling Foods for Summer
Body Cooling Foods for Summer

पुदीना और धनिया दोनों ही शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती है और ये पाचन तंत्र को शांत रखते हैं। इसलिए, गर्मियों में धनिया और पुदीने की चटनी को अपने खाने का हिस्सा जरूर बनाएं।

6. तरबूज और खरबूजा

Body Cooling Foods for Summer
Body Cooling Foods for Summer
तरबूज और खरबूजा न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि इनमें पानी की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। गर्मियों के मौसम में यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।