घर पर बनाएं Gujarati Style ढोकला, स्वाद ऐसा कि मांग-मांगकर खाएंगे घर वाले

Summary :

Dhokla Recipe in Hindi​: अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का-फुल्का, और कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आपके लिए ढोकला एक बेस्ट ऑप्शन होगा। इसे आप आसानी से सुबह या शाम के नाश्ते में बना सकते हैं। इसे आप घर पर बिल्कुल गुजराती स्टाइल में बनाकर सबको सर्व कर सकते है। बिना तेल में तला हुआ ये हेल्दी ढोकला नाश्ते, लंच बॉक्स या शाम की चाय के साथ सर्व करने के लिए एकदम सही डिश है। इसका स्पंजी टेक्सचर, हल्का खट्टा-मीठा स्वाद और ऊपर से लगा तड़का इसे और भी लाजवाब बना देता है, तो चलिए जानते हैं, ढोकला बनाने…

Dhokla Recipe in Hindi​: अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का-फुल्का, और कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आपके लिए ढोकला एक बेस्ट ऑप्शन होगा। इसे आप आसानी से सुबह या शाम के नाश्ते में बना सकते हैं। इसे आप घर पर बिल्कुल गुजराती स्टाइल में बनाकर सबको सर्व कर सकते है। बिना तेल में तला हुआ ये हेल्दी ढोकला नाश्ते, लंच बॉक्स या शाम की चाय के साथ सर्व करने के लिए एकदम सही डिश है। इसका स्पंजी टेक्सचर, हल्का खट्टा-मीठा स्वाद और ऊपर से लगा तड़का इसे और भी लाजवाब बना देता है, तो चलिए जानते हैं, ढोकला बनाने की सबसे आसान रेसिपी।

Dhokla Recipe in Hindi​: ढोकला बनाने की सामग्री

  • बेसन (ग्राम फ्लोर): 1 कप
  • खट्टा दही: 1/2 कप
  • पानी: 1/2 कप (आवश्यकतानुसार)
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • इनो फ्रूट सॉल्ट: 1 छोटा चम्मच (या 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा + 1/2 नींबू)
  • नमक: स्वादानुसार
Dhokla Recipe in Hindi
Dhokla Recipe in Hindi (Source: social media)

ढोकला तड़का सामग्री

  • सरसों: 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता: 8–10 पत्ते
  • हरी मिर्च: 2–3 (लंबाई में कटी हुई)
  • चीनी: 1 छोटा चम्मच
  • पानी: 1/2 कप
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • नारियल बुरादा: गार्निशिंग के लिए (वैकल्पिक)

Khaman Kaise Banate Hain: ढोकला बनाने का आसान तरीका

Khaman Kaise Banate Hain
Khaman Kaise Banate Hain (Source: social media)

ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें नमक और अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालें। अगर आप इसमें कुछ हेल्दी सब्जियां डालना चाहते हैं, तो इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इन सब्जियों को डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद तैयार हुए बैटर को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

  1. ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले ढोकला स्टीमर या बड़े पैन में पानी गरम करें। इसके बाद ढोकला प्लेट या ट्रे में थोड़ा तेल लगाएं।
  2. फिर बैटर में नींबू रस और इनो डालें, तुरंत हल्के हाथों से मिक्स करें। ढोकले के बैटर को तेल लगे प्लेट में डालें और स्टीमर में रखें। फिर इसे 15–20 मिनट तक स्टीम करें।
  3. इसके बाद तड़का लगाने के लिए एक छोटे पैन में तेल गरम करें। अब इसमें राई, करी पत्ते, हरी मिर्च और तिल डालें। फिर इसमें आधा छोटा कप पानी, चीनी और नींबू रस डालकर 1 मिनट उबालें।
  4. इसके बाद इसे ठंडे हुए ढोकले के ऊपर तड़का लगाएं। अब आपका ढोकला पूरी तरह तैयार है, आपके घर पर बना टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल ढोकला। इसे निकालकर हरी या बादाम की चटनी के साथ सबको सर्व करें।

Also Read: Breakfast में शामिल करें ये Healthy Smoothie तेजी से बढ़ेगी Immunity, जानें इसके 5 फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।