Diet Tips: गर्मियों के मौसम में खान-पान का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं इस मौसम में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।
Highlights
- ग्रर्मी का मौसम शुरू हो चुका है
- सर्दियों का अलविदा कह चुके हैं
- कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी
खाद्य पदार्थ से परहेज
मौसम में बदलाव होने लगा है। ठंड जा चुकि और गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत का अगर खास ध्यान रखा जाए तो कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा इस मौसम में खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए। अगर इस मौसम में चौकन्ना होकर भोजन नहीं करेंगे तो ना सिर्फ आप पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान होंगी बल्कि आपको फूड प्वाइजनिंग जैसी भी गंभीर समस्या हो सकती है। आज हम आपको इस मौसम में ऐसी ही कुछ खाद्य पदार्थ से परहेज करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो अगर आप पूरे गर्मी के मौसम में फॉलो कर लेंगे तो यकीनन खुद को बीमार होने से बचा लेंगे…आइए जानते हैं इस बारे में।
चाय को अवॉइड करें
कुछ लोगों की आदत होती है दिन भर चाय पीने की, लेकिन गर्मियों के दिनों में चाय या कॉफी का सेवन कम कर देना चाहिए। यही नहीं गर्मियों में नॉनवेज खाना सेहत पर खतरनाक प्रभाव डाल सकता है।
आइसक्रीम भी है हानिकारक
इसके अलावा गर्मी में लोग आइसक्रीम खाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा आइसक्रीम का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।तेल वाला खाना भी गर्मी के दिनों में बीमारी पैदा कर सकता है, इससे घबराहट जैसी दिक्कत हो सकती है।
बासी खाना अवॉइड करें
इस मौसम में आपको भूल से भी बासी खाने से बचना चाहिए. क्योंकि बचा हुआ खाना 40 डिग्री से अधिक तापमान में रहने की वजह से रिएक्शन करके जहरीला हो सकता है इसलिए हमेशा ताजा खाना ही खाएं


Download Android App
Download iOS App



