ठंड में बाल धोने के वक़्त भूल कर भी ना करें ये गलतियां

Summary :

ठंडे के दौरान बालों की देखभाल में नमी का खास ध्यान रखना चाहिए क्यूंकि ड्राईनेस के बढ़ने से बाल बेजान नजर आने लगते हैं। गर्म पानी से नहाना हर किसी को अच्छा लगता है पर ज्यादा हॉट वाटर बालों को डैमेज करके रूखा और बेजान बनाता है। इसलिए ठंड के मौसम में हमेशा गुनगुने पानी से ही बालों की सफाई करनी चाहिए ताकि वो टूटने से बचें। ठंड लगने के कारण कुछ लोग रोज नहाने से परहेज करते हैं, जिसकी वजह से डैंड्रफ या दूसरी हेयर प्रॉब्लम्स बढ़ती हैं। भारत में अधिकतर लोग सर्दी या गर्मी एक ही शैंपू या…

ठंडे के दौरान बालों की देखभाल में नमी का खास ध्यान रखना चाहिए क्यूंकि ड्राईनेस के बढ़ने से बाल बेजान नजर आने लगते हैं।

गर्म पानी से नहाना हर किसी को अच्छा लगता है पर ज्यादा हॉट वाटर बालों को डैमेज करके रूखा और बेजान बनाता है।

इसलिए ठंड के मौसम में हमेशा गुनगुने पानी से ही बालों की सफाई करनी चाहिए ताकि वो टूटने से बचें।

ठंड लगने के कारण कुछ लोग रोज नहाने से परहेज करते हैं, जिसकी वजह से डैंड्रफ या दूसरी हेयर प्रॉब्लम्स बढ़ती हैं।

भारत में अधिकतर लोग सर्दी या गर्मी एक ही शैंपू या हेयर प्रोडक्ट्स को यूज करते हैं पर आपको मौसम के हिसाब से हाइड्रेशन को ध्यान में रखकर हेयर केयर प्रोडक्ट्स को चुनना चाहिए।

ठंड के दौरान बाल जल्दी नहीं सूखते हैं इस वजह से लोग हेयर ड्रायर का यूज करते है, जो कि बालों को नुक्सान पहुंचाता है।

हेयर ड्रायर बालों को सुखा तो देता है पर इससे ड्राइनेस बढ़ती है। ऐसे में बालों का रूखा और बेजान नजर आना लाज़मी हो जाता है।

महिलाएं बालों को धोने के बाद ठंड में धूप सेंकने बैठ जाती हैं और बालों को नेचुरली सुखाने का ये तरीका बहुत अच्छा है।

लेकिन सर्दी के मौसम में ज्यादा देर धूप में बैठे रहने से भी बाल अपनी शाइन खोने लगते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचें।

बालों की ठंड में केयर करना चाहते हैं तो इस मौसम में भी हेयर ऑयलिंग करें और हफ्ते में कम से कम दो बार बालों पर तेल लगाएं और एक घंटे बाद बाल धो लें।

Team Desk