Eid पर दिखना है Beautiful? भारी Foundation को कहें अलविदा और इन Steps के साथ पाएं Natural और Glowing Look

Eid Makeup Tips

Eid Makeup Tips: ईद का त्योहार खुशियों, सजने-संवरने और अपनों के साथ मिलने का एक बेहतरीन पल होता है। इस दिन हर लड़की चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत अलग और नजर आए। लेकिन अगर ईद गर्मियों के मौसम में होती है, तो मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है। तेज धूप, पसीना और उमस के कारण मेकअप जल्दी खराब होने लगता है। ऐसे में सही तरीके और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप कुछ आसान और असरदार मेकअप टिप्स को अपनाती हैं, तो आप पूरे दिन फ्रेश, ग्लोइंग और अलग लुक पा सकती हैं।

आइए जानते हैं, मेकअप करने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी होता है।

Eid Makeup Tips: गर्मियों में ईद मेकअप के लिए जरूरी टिप्स

Eid Makeup Tips 2026
Eid Makeup Tips 2026 (Social Media)

1. स्किन को अच्छी तरह करें तैयार

ईद के दौरान अगर आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो मेकअप से पहले चेहरे को अच्छे से क्लीन करें और हल्का मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

2. प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें

गर्मी में मेकअप को पसीने से बचाने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से यह स्किन को स्मूद बनाता है और मेकअप को सेट करके रखता है।

3. लाइट और मैट फाउंडेशन चुनें

मेकअप के दौरान आप भारी फाउंडेशन लगाने से बचें। हल्का और मैट फाउंडेशन इस्तेमाल करें, ताकि चेहरा ऑयली न लगे और आप खूबसूरत और यूनिक दिखें।

4. वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें

जब भी आप मेकअप खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि मेकअप हमेशा वॉटरप्रूफ होना चाहिए। जिससे आपका लुक खराब नहीं होगा। गर्मी में पसीना ज्यादा आता है, इसलिए काजल, मस्कारा और आईलाइनर का इस्तेमाल करें।

5. लाइट आई मेकअप रखें

गर्मी में दिन या रात के समय लाइट मेकअप ही करना चाहिए। बहुत ज्यादा डार्क आई मेकअप की जगह हल्के और शिमरी शेड्स चुनें। इससे लुक फ्रेश और नेचुरल लगेगा।

6. लिप्स के लिए हल्के रंग चुनें

पिंक, पीच या न्यूड शेड्स गर्मियों में बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैं और आपके लुक को सॉफ्ट बनाते हैं। इसलिए ऐसे कलर का चुनाव करें, जो आपके लुक को और भी हटकर दिखाएगा।

7. सेटिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल

मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए आखिर में सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं। जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक खराब नहीं होगा।

Also Read: Latest Kashmiri Bangles: ईद पर सूट-साड़ी के साथ कलाई में सजाएं ये लेटेस्ट डिजाइन कश्मीरी घुंघरू बैंगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।