Garmi me Chakkar Kyu Aate Hain: गर्मियों के मौसम में बहुत तेज धूप, उमस और ज्यादा तापमान होने के कारण हमारी बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। इसी वजह से आपको काफी ज्यादा थकान भी महसूस होने लगती है। इस मौसम में जितना ज्यादा हो सके अपने शरीर को ठंडा रखना चाहिए। क्योंकि अगर आपका शरीर ठंडा रहता है, तो आपको चक्कर आना, मन चिड़चिड़ा होने जैसी समस्या नहीं होती है। चक्कर आने के कई कारण भो होते हैं, जिसमें डाइट भी शामिल है। अगर आप अपनी डाइट को अच्छा रखते हैं, तो आपको इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं, चक्कर आने का कारण क्या है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
Garmi me Chakkar Kyu Aate Hain: गर्मी में चक्कर आने के मुख्य कारण

- गर्मियों में इसका सबसे पहला कारण शरीर में पानी की कमी होना होता है, जिससे दिमाग तक कम ऑक्सीजन पहुंचती है और चक्कर आने लगता हैं।
- अगर आप बहुत ज्यादा तेज धूप और गर्मी में रहते हैं, तो इससे बाहर का बढ़ता तापमान आपके शरीर में कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्या पैदा कर सकता है।
- बहुत ज्यादा गर्मी या धूप में रहने से पसीने के कारण शरीर से सोडियम और पोटैशियम बाहर निकल जाते हैं, जिससे कमजोरी महसूस होने के कारण चक्कर आता है।
- गर्मी के कारण भूख कम लगना या खान-पान में लापरवाही से ब्लड शुगर कम होने लगता है, जिससे चक्कर आने की समस्या होने लगती है।
- गर्मियों में शरीर की नशें चौड़ी हो जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है और सिर घूमने लगता है।
How to Stay Healthy in Summer: गर्मी से बचने के लिए असरदार उपाय

1. Summer Diet for Energy: समर फलों को खाएं
गर्मियों के मौसम में जामुन का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में एंटीऑक्सिडेंट वाले फूड्स का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौसम में आपको ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा हो। इससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसके लिए आप ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी जैसे फलों को खाएं।
2. हाइड्रेटेड रहें
गर्मियों में अगर आपको भी बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होती है और चक्कर आने लगता है। ऐसे लोगों को रोजाना दो से तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म मौसम में, पसीने की वजह से पानी की मात्रा बढ़ाते रहना चाहिए। इस मौसम में आप कुछ ऐसी ड्रिंक्स का सेवन भी कर सकते हैं, जिसके सेवन से आपको एनर्जी मिले।

3. अच्छी नींद लें
अगर आप भी रोजाना सही तरीके से नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गर्मियों में अपने सोने और जगने दोनों समय पर ध्यान दें। इस मौसम में आपको अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए सही नींद लेना चाहिए।
4. शराब और कैफीन से बचें
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा शराब, कोल्डड्रिंक, कॉफ़ी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। आप भी इसका बहुत ज्यादा सेवन करते हैं, तो आज से ही इन चीज़ों को छोड़ दें। गर्म मौसम में सादा पानी ही पिएं।


Download Android App
Download iOS App




