Skin की चिपचिपाहट और Pimples को कहें अलविदा, Oily Skin के लिए घर पर तैयार करें ये 4 Face Pack

Garmiyon ke Liye Best Face Pack

Garmiyon ke Liye Best Face Pack: गर्मी आते ही हमारी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली होने लगती है, जिसके कारण हमें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना और धूप लगने के कारण हमारी स्किन डल और रूखी दिखने लगती है। जिससे बहुत ज्यादा चिपचिपाहट होती है, जो हमारे लुक को खराब कर देता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स और स्किन इन्फेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा भी बढ़ जाता है। इस समस्या को पूरी तरह से तो दूर नहीं किया जा सकता है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं।

इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी स्किन को बिना साइड इफेक्ट के फ्रेश और क्लीन बना सकते हैं। आइए जानते हैं, वो फेस पैक कौन-कौन से है।

Garmiyon ke Liye Best Face Pack: चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

Garmiyon ke Liye Best Face Pack
Garmiyon ke Liye Best Face Pack (Source: Social Media)

1. नीम और हल्दी

नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। अगर आप इसे अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है। इसका फेस पैक लगाने से स्किन को डीप क्लीन करने में मदद मिलती है। ये ऑयल प्रोडक्शन को बैलेंस करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए नीम पाउडर में हल्दी और थोड़ा पानी या दही मिला कर लगा लें।

2. खीरा और एलोवेरा जेल

गर्मी में अपनी स्किन को ठंडा रखने के लिए आप इस फेस पैक को लगा सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसे लगाने से चेहरे की चिपचिपाहट को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये स्किन को एक फ्रेश लुक देता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए खीरे के रस में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर अपने फेस पर लगा लें।

3. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

मुल्तानी मिट्टी को हमेशा से ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासकर इसे ऑयली स्किन पर लगाया जाता है। ये ऑयल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। ये फेस पैक लगाने से चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है। इसे लगाने से को ठंडक मिलती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल लेकर सभी चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं।

4. बेसन और दही

बेसन और दही का फेस पैक गर्मी में हर कोई लगाता है। इस फेस पैक को ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये हमारी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और टैनिंग कम करने में मदद करता है। अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक का इस्तेमाल ज़रूर करें। इसे बनाने के लिए बेसन दही और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

Also Read: गर्मियों में लू और Heat Stroke से बचने के रामबाण उपाय, आज ही अपनी Diet में शामिल करें ये 5 चीजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।