Gold Mangalsutra Pendant Design: 5- 6 ग्राम में बनवाएं गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट के शानदार डिजाइन्स, नई दुल्हन के लिए है परफेक्ट

Summary :

अगर आप नया सोने का मंगलसूत्र लेने की सोच रही है, तो ये ट्रेंडिंग और लाइटवेट पेंडेंट डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

भारतीय परंपरा में मंगलसूत्र शादीशुदा महिला के सुहाग का प्रतीक माना जाता है। बदलते दौर में भारी-भरकम ज्वेलरी की जगह अब महिलाएं हल्के, एलिगेंट और मिनिमलिस्टिक डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आप नया सोने का मंगलसूत्र लेने की सोच रही है, तो ये ट्रेंडिंग और लाइटवेट पेंडेंट डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

Black Beads Gold Mangalsutra Pendant

Gold Mangalsutra Pendant Design
Gold Mangalsutra Pendant Design( Source: Social Media)

पतली सोने की चेन और छोटे काले मोतियों का यह कॉम्बो बेहद नाजुक और खूबसूरत लगता है। इसका हल्का वजन इसे रोजाना पहनने के लिए आरामदायक बनाता है।

Personalized Name Mangalsutra Pendant

Gold Mangalsutra Pendant Design( Source: Social Media)
Gold Mangalsutra Pendant Design( Source: Social Media)

अपने या पार्टनर के नाम के पहले Initial का पेंडेंट एक यूनिक और मॉडर्न लुक देता है। यह सिंपल होने के साथ-साथ आपकी ज्वेलरी को एक खास पहचान देता है।

Infinity Floral Mangalsutra Pendant

Gold Mangalsutra Pendant Design( Source: Social Media)
Gold Mangalsutra Pendant Design( Source: Social Media)

Infinity के निशान और फूलों के फ्यूजन वाला यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे आप साड़ी, सूट से लेकर इंडो-वेस्टर्न और फॉर्मल ड्रेसेस के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

Heart Mangalsutra Pendant

Gold Mangalsutra Pendant Design( Source: Social Media)
Gold Mangalsutra Pendant Design( Source: Social Media)

दिल के आकार का डिजाइन कभी पुराना नहीं होता। इसमें जड़े छोटे-छोटे स्टोन या डायमंड्स इसकी चमक और सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

Also Read: Short Mangalsutra Design​ For Teej: इस तीज पर खूब जचेंगे छोटे मंगलसूत्र के ये एलिगेंट डिजाइन्स, देखें बेस्ट ऑप्शंस!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।