हरियाली और कजरी तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजती-संवरती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। श्रृंगार में मंगलसूत्र का एक बेहद विशेष महत्व होता है। अगर आप भारी-भरकम मंगलसूत्र पहनने के बजाय कुछ नया, हल्का और एलिगेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो शॉर्ट (छोटे) मंगलसूत्र आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस हैं।
आजकल लाइटवेट और मिनिमलिस्ट डिजाइन्स काफी ट्रेंड में हैं जो ट्रेडिशनल साड़ी हो या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, हर लुक के साथ खूब फबते हैं। आइए देखते हैं तीज के लिए छोटे मंगलसूत्र के कुछ बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन्स।
Diamond Mangalsutra

अगर आपको Minimalist वाला लुक पसंद है, तो सिंगल डायमंड या सोलिटेयर वाला छोटा मंगलसूत्र आपके लिए बेस्ट है। पतली काली मोतियों की चेन में बीच में चमकता हुआ डायमंड आपकी गर्दन की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
Floral Diamond Mangalsutra

तीज के इस पावन मौके पर प्रकृति और हरियाली से प्रेरित फ्लोर-शेप या लीफ-शेप के पेंडेंट बहुत प्यारे लगते हैं। इसमें छोटे-छोटे अमेरिकन डायमंड्स या रूबी/एमराल्ड का काम बेहद सुंदर दिखता है।
Diamond Polki Mangalsutra

अगर आप छोटे मंगलसूत्र में भी एथनिक टच चाहती हैं, तो कुंदन या पोलकी पेंडेंट वाला डिजाइन चुनें। छोटा सा गोल या चांद-शेप का कुंदन पेंडेंट आपकी पारंपरिक तीज साड़ी के साथ पूरी तरह मैच करेगा।


Download Android App
Download iOS App




