आंतों की सफाई से लेकर बालों की मजबूती तक, खूब फायदेमंद होता है आंवला

Summary :

Gooseberry Benefits: विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, मिनरल्स और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर आंवला सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आंवला तेज दिमाग और मजबूत शरीर का राज है। यह प्राकृतिक ताकत का स्रोत है, जो मस्तिष्क और आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आंवला के सेवन की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, आंवला रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हर मौसम में यह सेहत के लिए खास बन जाता है। इसे ‘रसायनों का राजा’ कहा जाता है। यह तेज दिमाग और मजबूत शरीर का…

Gooseberry Benefits: विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, मिनरल्स और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर आंवला सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आंवला तेज दिमाग और मजबूत शरीर का राज है। यह प्राकृतिक ताकत का स्रोत है, जो मस्तिष्क और आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आंवला के सेवन की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, आंवला रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हर मौसम में यह सेहत के लिए खास बन जाता है।

इसे ‘रसायनों का राजा’ कहा जाता है। यह तेज दिमाग और मजबूत शरीर का राज है। यह शक्ति का एक प्राकृतिक स्रोत है, (Gooseberry Benefits) जो मस्तिष्क और आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। प्रतिदिन आंवला सेवन कर आप मजबूत शरीर, बेहतर स्वास्थ्य और तेज दिमाग पा सकते हैं।

पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है आंवला (Gooseberry Benefits)

आंवला विटामिन सी का स्रोत है, जिसमें 600-700 मिग्रा विटामिन सी प्रति फल पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, सर्दी-जुकाम से बचाव करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करते हैं। दिल की सेहत के लिए भी आंवला लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं, (Gooseberry Benefits) जिससे हृदय रोगों का जोखिम घटता है।

आंवला पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, एसिडिटी और पेट के विकारों से राहत दिलाने में विशेष रूप से लाभदायी है। यह आंतों की सफाई करता है और पेट के बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखता है।

बालों के लिए भी है लाभकारी (Gooseberry Benefits)

Gooseberry Benefits
image source: social media

जिन लोगों को अपने काले और घने, लंबे बालों से खास तौर पर प्रेम होता है, उन्हें रोज एक आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, झड़ना कम करता है और डैंड्रफ से राहत देता है। आंवला तेल और इसका सेवन बालों को चमकदार बनाता है। त्वचा के लिए आंवला कोलेजन उत्पादन बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा चमकदार बनती है।

खास बात है कि डायबिटीज रोगियों के लिए भी आंवला लाभकारी है, (Gooseberry Benefits) क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और इंसुलिन उत्पादन को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, आंवला वजन घटाने में सहायक है। यह मेटाबोलिज्म को तेज करता है, शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है और भूख को नियंत्रित रखता है।

–आईएएनएस

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक चुटकी नमक पीने के पानी को बना सकता है गुणों का खजाना

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।