Green Chilli को हफ्तों तक रखना है ताजा? अपनाएं ये 5 आसान Home Tricks, नहीं होगी खराब

Green Chilli Store Ideas

Green Chilli Store Ideas: घर में किसी भी डिश को बनाने के लिए हरी मिर्च का बेहद इस्तेमाल किया जाता है। हर घर में लोगों को तीखा और टेस्टी फ़ूड खाना पसंद होता है। किसी भी खाने में स्वाद तभी आता है, जब उसमें हरी मिर्च का तड़का हो। ये आपको हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाएगी। ये खाने को तीखा बनाने के साथ साथ स्वाद को भी बढ़ाती है। लेकिन महिलाओं की अक्सर ये शिकायत रहती है कि हरी मिर्च थोड़े ही दिनों में ही सड़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको इसे लंबे समय तक स्टोर करके रखने के कुछ टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप इसे सड़ने से बचा सकते हैं।

Green Chilli Store Ideas: हरी मिर्च स्टोर करने का तरीका

Green Chilli Store Ideas
Green Chilli Store Ideas (Source:Social Media)
  1. मिर्च को लंबे समय तक सड़ने से बचने के लिए डंठल को तोड़ दें। क्योंकि इसकी वजह से मिर्च जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए मिर्च लाने के बाद सबसे पहले उसके डंठल तोड़ दें। इससे मिर्च के सड़ने से 80% तक बच जाती है।
  2. सुखी मिर्च जल्दी खराब नहीं होती है, इसलिए मिर्च को सुखाने से पहले धो लें। लेकिन कभी भी मिर्च को गीला करके स्टोर नहीं करना चाहिए। ऐसे में मिर्च को धोने के बाद एक सूती कपड़े पर फैला दें। जब मिर्च का पानी पूरी तरह सूख जाए और वे एकदम ड्राई हो जाती है। जिसके बाद आप इसे स्टोर कर सकते हैं।
  3. मिर्च को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो मिर्च को काटकर एयरटाइट बैग में फ्रीजर में रख दें। इसे ये सड़ने से बच जाएगी। जब जरूरत पड़े तो इसे सीधा निकलकर इस्तेमाल करें।
  4. जब आप हरी मिर्च को साफ करें, तो उसमें से खराब मिर्चियों को निकालकर अलग कर दें। अब इसे एक टीशू में लपेटकर फ्रिज में रख दीजिए। इससे मिर्ची जल्दी नहीं सूखेगी।
  5. अगर आपको और लंबे समय तक मिर्च स्टोर करना है, तो बीच-बीच में डब्बा खोलकर एक बार पंखे के नीचे रख दें। हवा लगती रहेगी, तो यह खराब होने से बच जाएगी। साथ ही बीच-बीच में डिब्बा खोलकर चेक करते रहें। अगर कोई सड़ी मिर्च दिखे तो उसे हटा दें।

Also Read: घर की Balcony को दें Classy Look, इस Season जरूर लगाएं ये खुशबूदार White Flowers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।