Hairstyles For Eid 2026: इस ईद अपने लुक में लगाएं चार चांद, ट्राई करें ये बेहद ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स!

Summary :

अगर आप इस ईद अपने सिंपल सूट, शरारा या लहंगे को एक गॉर्जियस लुक देना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडी और एलिगेंट हेयरस्टाइल्स आपके काम आ सकती हैं।

ईद का त्यौहार आते ही हर कोई अपने आउटफिट, मेकअप और ज्वेलरी की तैयारियों में जुट जाता है। लेकिन आपके पूरे एथनिक लुक को परफेक्ट और खास बनाने में सही हेयरस्टाइल का बहुत बड़ा रोल होता है। अगर आप इस ईद अपने सिंपल सूट, शरारा या लहंगे को एक गॉर्जियस लुक देना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडी और एलिगेंट हेयरस्टाइल्स आपके काम आ सकती हैं।

Soft Curls with a Front Twist

 Eid hairstyles
Eid hairstyles( SOURCE: social Media)

अगर आप बाल खुले रखना पसंद करती हैं, तो नीचे से बालों को सॉफ्ट कर्ल्स करें और सामने से छोटे-छोटे सेक्शंस लेकर उन्हें ट्विस्ट करते हुए पीछे पिन-अप कर लें। यह स्टाइल अनारकली और शरारा सूट पर बेहद खूबसूरत लगता है।

Low Messy Bun with Gajra

long face hairstyles for women
long face hairstyles for women( Source: Social Media)

पारंपरिक लुक के लिए लो मेसी बन हमेशा से पहली पसंद रहा है। इस जूड़े में ताजे मोगरे या गुलाब का गजरा लगाने से आपका लुक तुरंत रॉयल और एलिगेंट बन जाता है।

Half-Up Half-Down Puff

front bangs for long face
front bangs for long face( Source: Social Media)

बालों को थोड़ा वॉल्यूम देने के लिए क्राउन एरिया पर हल्का सा पफ बनाएं और आधे बालों को पीछे पिन कर लें। बाकी बचे बालों को सीधा रखें या लाइट वेव्स दें। यह वेस्टर्न-एथनिक फ्यूजन ड्रेस के साथ बहुत बढ़िया लगता है।

Side-Swept Fishtail Braid

hairstyles for long face
hairstyles for long face( Source: Social Media)

अगर आपके बाल लंबे हैं, तो साइड में Fish-tail Braid बनाएं। चोटी को थोड़ा मेसी लुक दें और उसमें छोटे-छोटे पर्ल या स्टोन वाले पिन्स लगाएं। यह लुक आपको एक सॉफ्ट और ग्रेसफुल वाइब देगा।

Sleek Straight Hair With a Maang Tikka

hairstyles for long face( Source: Social Media)
hairstyles for long face( Source: Social Media)

गरारा या हैवी लहंगे के साथ स्लीक और बिल्कुल सीधे बाल बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश लगते हैं। बीच की मांग निकालकर एक खूबसूरत मांगटीका लगाएं, यह हेयरस्टाइल बिना ज्यादा मेहनत के आपको एक क्लासी लुक देगा।

Also Read: Raksha Bandhan 2026: एथनिक लुक में लगाना है चार चांद? रक्षा बंधन पर सूट-साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 खूबसूरत हेयरस्टाइल्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।