Halter Neck Blouse: सिंपल साड़ी को भी दें ग्लैमरस अवतार, ट्राई करें ये 4 सुपर ट्रेंडी डिजाइन्स!

Summary :

अगर आप भी अपनी सिंपल साड़ी को ग्लैमरस बनाना चाहती हैं, तो हॉल्टर नेक ब्लाउज एक परफेक्ट चॉइस है। यह गर्दन को खूबसूरत फ्रेम देता है और कंधों को फ्लॉन्ट करने का शानदार मौका। आइए जानते हैं हॉल्टर नेक के कुछ ट्रेंडी डिजाइन्स के बारे में।

साड़ी का असली निखार और आकर्षण सही ब्लाउज डिजाइन से ही आता है। आजकल महिलाएं ट्रेडिशनल ब्लाउज के साथ-साथ ऐसे कट्स और पैटर्न्स पसंद कर रही हैं जो साड़ी को एक मॉडर्न और स्टाइलिश टच दे सकें। अगर आप भी अपनी सिंपल साड़ी को ग्लैमरस बनाना चाहती हैं, तो हॉल्टर नेक ब्लाउज एक परफेक्ट चॉइस है। यह गर्दन को खूबसूरत फ्रेम देता है और कंधों को फ्लॉन्ट करने का शानदार मौका। आइए जानते हैं हॉल्टर नेक के कुछ ट्रेंडी डिजाइन्स के बारे में।

Deep Halter Neck Design

Halter Neck Blouse
Halter Neck Blouse( Source: Social Media)

अगर आप बोल्ड और ग्लैमरस लुक पसंद करती हैं, तो डीप नेकलाइन वाला हॉल्टर ब्लाउज ट्राई करें। यह डिजाइन रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और सिंपल साड़ी को भी स्टेटमेंट लुक देता है।

Backless Halter-Neck Blouse

Halter Neck Blouse( Source: Social Media)
Halter Neck Blouse( Source: Social Media)

फ्रंट में नेकलाइन स्ट्रैप और बैक में पूरी तरह से ओपन डिजाइन का यह कॉम्बिनेशन बेहद हॉट और ट्रेंडी लगता है। किसी खास नाइट फंक्शन में साड़ी के साथ यह लुक आपके अंदाज में ग्लैमर जोड़ देगा।

Embroidered Halter Neck

Halter Neck Blouse( Source: Social Media)
Halter Neck Blouse( Source: Social Media)

जो महिलाएं बहुत ज्यादा बोल्ड कट नहीं चाहतीं, वे हैवी वर्क या एम्ब्रॉयडरी वाला हॉल्टर नेक चुन सकती हैं। ब्लाउज पर बारीक थ्रेड, सीक्विन या मोतियों का काम सिंपल साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत और बैलेंस्ड लगता है।

Strap-Style Halter Neck

Halter Neck Blouse( Source: Social Media)
Halter Neck Blouse( Source: Social Media)

हॉल्टर नेक में आप पतली या चौड़ी Straps अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं। थिन स्ट्रैप जहां एलिगेंट और डेलिकेट लुक देती हैं, वहीं ब्रॉड स्ट्रैप ब्लाउज को ज्यादा क्लासी और कंफर्टेबल बनाती हैं।

Also Read: Ethnic Outfits Idea For Hartalika Teej: ससुराल में मना रही हैं पहली तीज? इन 4 खूबसूरत लुक्स से चुरा लें सारी महफिल

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।