Happy International Mens Day 2025: हर साल 19 नवंबर का दिन अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पुरुषों के सम्मान, समाज और परिवार के लिए उनका योगदान, मेहनत और संघर्ष को याद करने का अवसर देता है। यह दिन हमें ये याद दिलाता है कि भले ही पुरुष बाहर से मजबूत दिखाई देते हों, लेकिन उनके भीतर भी भावनाएं, सपने और उम्मीदें होती हैं।
हम अक्सर पुरुषों की जिम्मेदारियों, चुनौतियों और संवेदनाओं को अनदेखा कर देते हैं। चाहे वो पिता हों, भाई हो, पति या बेटा हो—पुरुष हमेशा अपनी भूमिका चुपचाप और बिना शिकायत के निभाते हैं, फिर भी उन्हें वह सम्मान और सराहना नहीं मिल पाती जिसके वे वास्तव में हकदार हैं।

इस खास दिन पर आप भी अपनी जिंदगी के खास पुरुषों को स्पेशल महसूस करवा सकते हैं। इसके लिए कोई बड़ा उपहार जरूरी नहीं है; कुछ दिल से निकले शब्द, उनकी प्रशंसा और उनके योगदान की सराहना भी उन्हें खुशी दे सकती है। तो आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं पुरुष दिवस के लिए कुछ बेहतरीन कोट्स और विशेज।
Happy International Mens Day 2025: अपने पसंदीदा पुरुष को ऐसे करें Wish

- आप जैसे मजबूत, जिम्मेदार और दयालु पुरुष ही इस दुनिया को खूबसूरत बनाते हैं, Happy Men’s Day!
- आपकी मेहनत, त्याग और समर्पण का कोई मुकाबला नहीं। हमेशा मुस्कुराते रहें, अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं
- आपके बिना परिवार की कल्पना भी अधूरी है। धन्यवाद, हमेशा हमारे साथ खड़े रहने के लिए। Happy International Men’s Day!
- ईश्वर आपको हर कदम पर सफलता और खुशियां दे। आप हमारे जीवन का गर्व हैं। Happy Men’s Day!
- आप जैसे पुरुष दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। सलाम आपकी सोच और आपके काम को। हैप्पी इंटरनेशनल मेन्स डे!
- आपके योगदान, धैर्य और प्रेम को सलाम। आप सच में हमारे हीरो हैं। पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!
Happy Mens Day 2025 Wishes & Quotes: इंटरनेशनल मेन्स डे कोट्स

- पुरुष केवल जिम्मेदारियां नहीं निभाते, वे रिश्तों की नींव भी संभालते हैं।
- मजबूती सिर्फ शरीर में नहीं, बल्कि पुरुष के हौसले और दिल में भी होती है।
- हर पुरुष एक अनकहा संघर्ष लेकर चलता है—फिर भी मुस्कुराना नहीं भूलता।
- पुरुष का प्रेम कम शब्दों में, लेकिन पूरे समर्पण के साथ झलकता है।
- परिवार का सहारा—कभी पिता बनकर, कभी भाई बनकर, कभी पति बनकर—पुरुष ही बनता है।
- दुनिया के हर उस पुरुष को सलाम—जो थककर भी कभी हार नहीं मानता।
- पुरुष अपने दर्द को नहीं दिखाते, लेकिन दूसरों के दर्द को कम करने में हमेशा आगे होते हैं।
यह भी पढ़ें- मन को स्थिर करने के लिए Premanand Ji Maharaj ने बताए ये 5 मूल मंत्र, जो देंगे Positive Energy


Download Android App
Download iOS App




