Happy New Year 2026: स्टेटस और मैसेज के लिए 10+ Best Shayari Collection

Summary :

Happy New Year 2026 Shayari: नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का प्रतीक है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। 2026 के स्वागत का उत्साह अब हर तरफ दिखने लगा है। लोग अपने-अपने तरीके से नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। कुछ लोग ट्रिप पर निकल चुके होंगे तो कुछ क्लब और नाइट आउट की तैयारी में होंगे। वहीं कुछ लोग सादगी से अपनी फैमिली के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। जब हम 2025 को अलविदा कहकर 2026 की दहलीज़ पर कदम रखेंगे, तो अपनों को शुभकामनाएं भेजने…

Happy New Year 2026 Shayari: नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का प्रतीक है। देश-विदेश में लोग इसे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। 2026 के स्वागत का उत्साह अब हर तरफ दिखने लगा है। लोग अपने-अपने तरीके से नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। कुछ लोग ट्रिप पर निकल चुके होंगे तो कुछ क्लब और नाइट आउट की तैयारी में होंगे। वहीं कुछ लोग सादगी से अपनी फैमिली के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

जब हम 2025 को अलविदा कहकर 2026 की दहलीज़ पर कदम रखेंगे, तो अपनों को शुभकामनाएं भेजने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ‘शायरी’ से बेहतर भला क्या हो सकता है? ऐसे में अपनों को Naye Saal ki Shayari के साथ न्यू ईयर विश करें और उनका दिन खास बनाएं।

Happy New Year 2026 Shayari: दिल को छू लेने वाली खूबसूरत शायरियां

Happy New Year 2026 Shayari
Happy New Year 2026 Shayari
“बीते साल को विदा कुछ इस कदर करते हैं,
जो नहीं किया अब तक वो भी कर गुजरते हैं,
नया साल आने की खुशियां तो सब मनाते हैं,
चलो हम इस बार पुरानी यादों का जश्न मनाते हैं।”
Happy New Year 2026!
“गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको नया साल 2026,
हमने एडवांस में यह पैगाम भेजा है।”
“मिले आपको खुशियां हज़ारों,
खिलें आपकी राहों में बहारों के नज़ारे,
2026 लेकर आए आपके लिए कामयाबी,
बस यही दुआ है हमारी दिल से प्यारे।”
हैप्पी न्यू ईयर!
Happy New Year 2026 Shayari
Happy New Year 2026 Shayari
“भूल जाओ बीते हुए कल को,
दिल में बसाओ आने वाले पल को,
खुशियां लेकर आएगा ‘2026’,
बस मुस्कुराते रहो हर एक पल को।”
नया साल मुबारक!
“आपकी आंखों में सजे हैं जो भी सपने,
और दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं,
यह नया साल उन्हें सच कर जाए,
आपके लिए हैं हमारी यही शुभकामनाएं।
“इस नए साल में आपकी हर दुआ कबूल हो,
मंज़िल मिले आपको और रास्ता भी आसान हो,
2026 की हर सुबह आपके लिए खुशियां लाए,
और कामयाबी आपके कदमों के निशान हो।”
Happy New Year 2026 Shayari
Happy New Year 2026 Shayari
“जैसे फूलों की महक महकाती है चमन को,
वैसे ही नया साल महकाए आपके जीवन को,
गम के बादल हटें और खुशियों की धूप खिले,
बरकत ही बरकत मिले आपके मन को।
Happy New Year 2026!
“दस्तक दी है किसी ने, कहा कि खुशियां लाया हूं,
नाम है मेरा ‘2026’, आपको मुबारकबाद देने आया हूं,
पुराने गमों को पीछे छोड़ दो ऐ दोस्त,
मैं तेरे लिए सुनहरी यादों का पिटारा लाया हूं।”
नया साल मुबारक!
“हवाओं के साथ एक पैगाम भेजा है,
सूरज की किरणों के साथ सलाम भेजा है,
सबसे पहले हमने और हमारे इस दिल ने,
आपको 2026 का शानदार आगाज़ भेजा है।”
Happy New Year 2026 Shayari
Happy New Year 2026 Shayari
“नया साल आए बनके उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।”
नया साल मुबारक!

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।