‘ये टेडी नहीं, मेरे प्यार की निशानी है…’, Teddy Day पर अपने पार्टनर को इन प्यारी Lines से भेजें Best Wishes

Summary :

Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari: फरवरी में 7 तारीख से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। ये वीक 14 फरवरी तक चलता है। ये पूरा हफ्ता कपल्स के लिए समर्पित होता है। इस हफ्ते के हर दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका या प्रेमिका अपने प्रेमी को गिफ्ट देकर प्यार के एहसास को और गहरा करने का काम करते हैं। वहीं इस हफ्ते का चौथा दिन यानी 10 फरवरी (Teddy Day Kab Hai 2026) टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन लोग अपने प्यार, अपनापन और केयर को जताने के लिए एक-दूसरे को क्यूट और…

Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari: फरवरी में 7 तारीख से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। ये वीक 14 फरवरी तक चलता है। ये पूरा हफ्ता कपल्स के लिए समर्पित होता है। इस हफ्ते के हर दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका या प्रेमिका अपने प्रेमी को गिफ्ट देकर प्यार के एहसास को और गहरा करने का काम करते हैं।

वहीं इस हफ्ते का चौथा दिन यानी 10 फरवरी (Teddy Day Kab Hai 2026) टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन लोग अपने प्यार, अपनापन और केयर को जताने के लिए एक-दूसरे को क्यूट और सॉफ्ट टेडी बियर गिफ्ट करते हैं।

Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari (Image- S-M)
Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari (Image- S-M)

Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari: सिर्फ टेडी ही नहीं, विशेज भी हैं खास

अगर आप इस टेडी डे अपने प्रिय को सिर्फ सॉफ्ट टॉय ही नहीं देना चाहते, तो आप प्यारे मैसेज (Teddy Day Quotes Messages) और शुभकामनाएं भेजकर भी उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं। दिल से लिखी गई एक छोटी सी विश आपके रिश्ते में मिठास घोल सकती है।

सोशल मीडिया पर भेजें प्यार भरे मैसेज

आप टेडी डे की शुभकामनाएं व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आसानी से शेयर कर सकते हैं। इससे दूर बैठे अपने चाहने वालों तक भी आपका प्यार पहुंच जाएगा।

Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari (Image- S-M)
Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari (Image- S-M)

सभी रिश्तों के लिए है टेडी डे

टेडी डे सिर्फ कपल्स के लिए नहीं है। ये शुभकामनाएं बच्चों, दोस्तों, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, पति-पत्नी (Teddy Day Wishes For Husband), सभी एक-दूसरे को भेज सकते हैं और इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।

Happy Teddy Day 2026 Wishes: ये हैं कुछ बेस्ट Wishesh

1- इस टेडी की तरह तुम्हारी यादें भी हमेशा मेरे पास रहें…
इस दिन का मुझे हर पल एहसास रहे…

2-जब तुम पास नहीं होते, ये टेडी तुम्हारी कमी पूरी करता है,
Happy Teddy Day मेरी जान…

3-ये टेडी नहीं, मेरे प्यार की निशानी है…
जिसे हर पल तुम्हें मेरी याद दिलानी है…

4-टेडी की तरह सॉफ्ट हो तुम्हारा दिल…
और मिठास से भरी हो हमारा हर एक फील…
Happy Teddy Day

Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari (Image- S-M)
Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari (Image- S-M)

5-इस टेडी को गले लगाना है…
प्यार का हर पल मुझे तुम्हारे साथ बिताना है…
Happy Teddy Day

6-जैसे टेडी बिना तुम्हारी स्माइल अधूरी…
वैसे ही मैं तुम्हारे बिना अधूरा हूँ …
Happy Teddy Day

7-ये टेडी तुम्हें हर पल हंसाए…
और मेरा प्यार हमेशा तुम्हारे दिल में बसाए…
Happy Teddy Day

Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari (Image- S-M)
Happy Teddy Day Wishes Quotes and Shayari (Image- S-M)

8-हर रात ये टेडी तुम्हारे सपनों की रखवाली करे…
और मेरा हर एहसास तुम्हारे प्यार की कव्वाली करे…

9- टेडी के साथ भेज रहा हूं ढेर सारा प्यार…
कबूल करना मेरे दिल का इज़हार…
Happy Teddy Day

यह भी पढ़ें: Partner को देना चाहते हैं Surprise? यहां देखें Teddy Day के लिए Best और Unique Gift Ideas

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।