Health Benefits of Indian Spices: सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 5 मसाले
1. धनिया
धनिया खाने को स्वादिष्ट बनाता है और सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी है। यह शरीर में ठंडक बनाए रखता है और खाना पचाने में मदद करता है।
2. जीरा
जीरे को हम साबुत या पीसकर इस्तेमाल करते हैं। दाल, सब्जी का तड़का हो या रायता, जीरा हर चीज का स्वाद बढ़ा देता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट फूलने या गैस जैसी समस्याओं से राहत देता है।
3. हल्दी
हल्दी हर भारतीय रसोई की शान है। यह खाने का रंग और स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ ही यह गुणों की खान है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जो शरीर की सूजन कम करने और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति (इम्यूनिटी) बढ़ती है और पेट भी स्वस्थ रहता है।
4. लाल मिर्च
लाल मिर्च के बिना भारतीय खाने का स्वाद फीका है। यह सिर्फ तीखापन ही नहीं देती, बल्कि सेहत के लिए भी उपयोगी है। इसमें कैप्साइसिन होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है।
5. सरसों
सरसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय और बंगाली खाने में ज्यादा होता है। यह चटनी, सांभर और अचार का स्वाद बढ़ाती है। सरसों भूख बढ़ाती है, पाचन में मदद करती है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल के गुण भी होते हैं।























