गर्मियों में टैनिंग से हैं परेशान? घर पर बनाएं यह Homemade आयुर्वेदिक उबटन, चेहरे को दें Natural Glow

Summary :

Homemade Ubtan for Tan Removal: गर्मियों की शुरुआत के साथ टैनिंग की परेशानी का डर सबको सताने लगता है। तेज चिलचिलाती धूप में चेहरे, पैर, गर्दन और हाथ पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। त्वचा न सिर्फ गहरे रंग की हो जाती है, बल्कि गर्मी और पसीने की वजह से चेहरे पर दाने भी निकलने लगते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में एक ऐसे उबटन का जिक्र किया गया है, जो न सिर्फ गर्मियों में टैनिंग से राहत देगा, बल्कि चेहरे पर निखार भी लाएगा। पहले यह जानते हैं कि टैनिंग क्यों होती है। टैनिंग गर्मियों में होने वाली आम…

Homemade Ubtan for Tan Removal: गर्मियों की शुरुआत के साथ टैनिंग की परेशानी का डर सबको सताने लगता है। तेज चिलचिलाती धूप में चेहरे, पैर, गर्दन और हाथ पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। त्वचा न सिर्फ गहरे रंग की हो जाती है, बल्कि गर्मी और पसीने की वजह से चेहरे पर दाने भी निकलने लगते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में एक ऐसे उबटन का जिक्र किया गया है, जो न सिर्फ गर्मियों में टैनिंग से राहत देगा, बल्कि चेहरे पर निखार भी लाएगा। पहले यह जानते हैं कि टैनिंग क्यों होती है।
टैनिंग गर्मियों में होने वाली आम समस्या है, जिससे त्वचा का रंग सांवला हो जाता है। धूप की लगातार पड़ने वाली किरणों से बचने के लिए त्वचा मेलेनिन नाम का हॉर्मोन बनाती है, और समय के साथ रंग असमान हो जाता है। अगर सही देखभाल की जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है। टैनिंग हटाने के लिए केवल अस्थायी निखार पर्याप्त नहीं होता। त्वचा को वास्तव में संतुलन और पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में आयुर्वेद में त्वचा को ठीक करने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है प्राकृतिक उबटन।

Homemade Ubtan for Tan Removal: घर पर कैसे बनाएं उबटन?

Homemade Ubtan for Tan Removal
Homemade Ubtan for Tan Removal (Source: Social Media)

घर पर प्राकृतिक उबटन को बनाना भी आसान है। इसके लिए संतरे के छिलके का पाउडर, थोड़ी मात्रा में केसर, मुलेठी पाउडर और चंदन पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अगर पेस्ट गाढ़ा लगता है तो गुलाब जल या कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

Ubtan Lagane ke Fayde: चेहरे पर उबटन लगाने के फायदे

Ubtan Lagane ke Fayde
Ubtan Lagane ke Fayde (Source: Social Media)
  • इस प्राकृतिक उबटन में डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ करने में मदद करता है।
  • यह त्वचा के रंग में समानता लाने में भी मदद करता है और त्वचा को गहराई से पोषण देता है।
  • मुलेठी मेलेनिन को संतुलित करता है और केसर त्वचा के रंग को निखारने में भी मदद करता है।
  • मिश्रण में मौजूद एलोवेरा त्वचा को गर्मी से राहत देता है और त्वचा की जलन को कम करके गहराई से ठंडक देता है।
  • संतरे के छिलके के पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की नई कोशिकाओं को बनाने में मददगार है। यह स्किन को निखारने में भी सहायक है।

यह भी पढ़ें- Dull Skin को बनाएं चमकदार, हफ्ते में 2 बार लगाएं जादुई Orange Peel Face Pack

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।