Health: ब्रश करते समय दांतों से खून निकलना हो सकता है हानिकारक!

ब्रश करते समय दांतों से खून निकलना हो सकता है हानिकारक!

Health: कई बार ऐसा होता है कि आप आंख बंद करके ब्रश कर रहे हैं और दांत से खून निकल जाता है। दांत से खून देखकर किसी का मन भी घबरा जाता है। हालांकि हम इसे कुछ समय बाद ही इग्नोर कर देते हैं। आपको बता दें इसे इग्नोर करना आपको हंगा पड़ सकता है।

Highlights

  • मसूड़ों से निकलने लगता है खून
  • बीमारियों से घेर सकती है एक लापरवाही

गलती से भी न करें अनदेखा

कई बार ऐसा होता है कि आप आंख बंद करके ब्रश कर रहे हैं और दांत से खून निकल जाता है।  दांत से खून देखकर किसी का मन भी घबरा जाता है। दरअसल मसूड़ों पर जमे बैक्‍टीरिया और प्‍लक के प्रति ज्यादा सेंसेटिव होते हैं। इसके अलावा स्‍मोकिंग, जेनेटिक, डायबिटीज जैसी बीमारी में इसका खतरा बढ़ सकता है। किसी तरह का एस्‍ट्रॉयड मेडिसीन या ओरल कॉन्‍ट्रासेप्टिव्‍स ले रहे हैं या फिर कैंसर या ड्रग थेरेपी चल रही है तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

teeth

कई बीमारियों का घर बना सकती है

ब्रश करना हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है। सुबह के वक्त सबसे पहला काम होता है ब्रश करना। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप आंख बंद करके ब्रश कर रहे हैं और दांत से खून निकल जाता है। दांत से खून देखकर किसी का मन भी घबरा जाता है। अक्सर लोग इसे मामूली सी बात समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यह अनदेखा करने वाली बात नहीं है। दांत से खून निकलना कई बीमारियों के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

teeth3

इंफेक्शन के कारण

ब्रश करते समय अगर दांतों में दर्द महसूस हो या खून आए या फिर किसी तरह की सूजन है, तो इग्नोर करने की बजाय तुरंत अलर्ट हो जाएं। डेंटिस्ट के पास जाकर सलाह लें क्योंकि ये किसी बीमारी के शुरुआती लक्षण भी हो सकते हैं। दरअसल, ब्रश या कुल्ला करके हम सिर्फ दांतों को ही इंफेक्शन से नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ को बचाने का काम करते हैं। लेकिन अगर एक हफ्ते तक दांतों या मंसूड़ों में खून आने, सूजन या दर्द की समस्याएं हो तो बिने देर किए डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए।

teeth4

पेरियोडोंटल डिजीज के कारण

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मसूड़ों से खून निकलने की एक नहीं कई वजहें हो सकती हैं। कई बार मसूड़ों में सूजन के कारण भी ब्रश करते समय खून आने लगता है। ये मसूड़ों में बीमारी के शुरुआती लक्षण हैं। मसूड़ों की बीमारी को पेरियोडोंटल डिजीज भी कहते हैं। इस बीमारी में दांतों के चारों ओर मसूड़ों और हड्डियों में संक्रमण हो जाता है। जिससे चारों तरफ प्‍लक(Plaque) बनने लगते हैं। इस बीमारी में दांतों से खून भी आता है।

teeth5

महिलाओं में इस बीमारी के लक्षण प्‍यूबर्टी, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज या मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान देखने को मिलते हैं. उनमें ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।