Heatwave se Bachne ke Upay: लू और गर्मी से बचाव के रामबाण नुस्खे, Room को ठंडा और शरीर को Hydrate रखने के लिए आजमाएं ये Special Tips

Summary :

Heatwave se Bachne ke Upay: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्मी की वजह से कई लोगों को तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आजकल देश के कई अलग-अलग हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। बहुत ज्यादा गर्मी और धूप शरीर के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। बहुत ज्यादा देर तक धूप में रहने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए ज्यादातर डॉक्टर्स इस मौसम में ज्यादा पानी पीने की सलाह…

Heatwave se Bachne ke Upay: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्मी की वजह से कई लोगों को तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आजकल देश के कई अलग-अलग हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। बहुत ज्यादा गर्मी और धूप शरीर के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। बहुत ज्यादा देर तक धूप में रहने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए ज्यादातर डॉक्टर्स इस मौसम में ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, गर्मी से बचाव के आसान उपाय क्या हैं।

Heatwave se Bachne ke Upay: लू से बचने के लिए करें ये उपाय

loo se bachav
loo se bachav (Source: social media)

1. शरीर को हाइड्रेट रखें

अगर आप गर्मी में खुद को बचाना चाहते हैं, तो इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे। इस मौसम में शरीर में बहुत जल्दी पानी की कमी हो जाती है और पसीने के कारण बॉडी से मिनरल्स निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन और लू लगने का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप खुद को दिनभर हाइड्रेट रखें। इसलिए दिनभर में थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। इसके लिए आप नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिना Fridge के भी Vegetables रहेंगी एकदम Fresh, गर्मियों में सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये Tips

2. हल्के और ढीले कपड़े

गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा मोटे कपड़े नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि गर्मी में हल्के और ढीले कपड़े पहनने से हमारे शरीर को बहुत ज्यादा आराम मिलता है। हल्के कपड़े पहनकर आप खुला और हल्का महसूस करेंगे। आप सूती और लिनन से बने कपड़े पहन सकते हैं। इन कपड़ों को पहनने से शरीर पर पसीना नहीं रहता है और गर्मी भी कम लगती है। इस मौसम में हल्के रंग का कपड़ा पहनना बेहतर माना जाता है, जो धूप को कम आकर्षित करता है।

summer health tips
summer health tips (Source: social media)

3. सिर को ढककर निकलें

गर्मियों के मौसम में जितना ज्यादा हो सके उतना घर में ही रहें, क्योंकि धूप लगने से आपका शरीर कमजोर महसूस कर सकता है। इसलिए अगर बहुत ज्यादा ज़रूरी नहीं है, तो घर में ही रहें। अगर बाहर जाना बहुत जरूरी है, तो उससे पहले सिर पर गमछा या टोपी जरूर पहनें। इससे धूप सीधे आपके सिर पर नहीं लगेगी और आप लू से भी बच सकेंगे।

4. कमरे को रखें ठंडा

गर्मी के दिनों में लू से बचने के लिए घर की खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाकर रखें। ऐसा करने से धूप अंदर नहीं आएगी। घर में गर्मी से बचाव के लिए पंखे और कूलर को लगाएं। अगर आपके घर में कूलर या AC नहीं है, तो आप पंखे के नीचे एक बर्तन में बर्फ या फिर ठंडा पानी भरकर रख सकते हैं। इससे आपके कमरे का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

dehydration prevention
dehydration prevention (Source: social media)

5. खाने-पीने में बदलाव

अगर आप भी गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड या मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं, तो इससे भी आपके शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी बढ़ सकती है। इसलिए इस मौसम में अपने खाने-पीने में बदलाव करना बेहद जरूरी है। इसलिए गर्मी में हमेशा हल्का खाना ही खाएं, जिससे पाचन बेहतर रहेगा। अगर आप चाहें तो दाल, सब्जी, दही, छाछ और सलाद जैसी चीज़ों का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर पर गर्मी का असर भी कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jeera Water for Weight Loss: तेजी से Weight Loss के लिए वरदान है Jeera Water, यहां देखें पेट की चर्बी कम करने के लिए Easy Home Remedies

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।