क्या छूने से फैलता है Hantavirus? क्रूज़ शिप से सामने आए मामले; भारत में मचा हड़कंप! जानें क्या है पूरी सच्चाई

Summary :

Hantavirus 2026 Outbreak: कोरोना के बाद दुनिया में एक और खतरनाक और जानलेवा वायरस की एंट्री हो चुकी है। इस वायरस ने पुरी दुनिया में एक बार फिर से हड़कंप मचा दिया है। यह एक गंभीर बिमारी है जो, मुख्य रूप से संक्रमित चूहें और गिलहरी के मूत्र, मल या लार के संपर्क से फैलती है। कुछ रोगियों में यह बीमारी तेजी से फ़ैल सकती है, हालांकि सभी को गंभीर बीमारी नहीं होती है। संक्रमण की शुरूआती दौर काफी धीमी हो सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि, संक्रमण के लक्षण कम से कम एक से आठ हफ्ते के बाद…

Hantavirus 2026 Outbreak: कोरोना के बाद दुनिया में एक और खतरनाक और जानलेवा वायरस की एंट्री हो चुकी है। इस वायरस ने पुरी दुनिया में एक बार फिर से हड़कंप मचा दिया है। यह एक गंभीर बिमारी है जो, मुख्य रूप से संक्रमित चूहें और गिलहरी के मूत्र, मल या लार के संपर्क से फैलती है।

कुछ रोगियों में यह बीमारी तेजी से फ़ैल सकती है, हालांकि सभी को गंभीर बीमारी नहीं होती है। संक्रमण की शुरूआती दौर काफी धीमी हो सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि, संक्रमण के लक्षण कम से कम एक से आठ हफ्ते के बाद तक दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अधिकांश लोगों में आमतौर पर दो से तीन सप्ताह के अंदर लक्षण विकसित हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 Admit Card: जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से ऐसे करें Download

Hantavirus 2026 Outbreak: इतने लोगों की मौत की खबर

Hantavirus 2026 outbreak (credit-sm)

बता दें कि जिस समुंद्री जहाज पर हंतावायरस का प्रकोप फैला था, वह इस सप्ताह के अंत तक कैनरी आइलैंड्स में डॉक करने वाला है. खबर है कि एमवी होंडियस नाम के इस जहाज़ में सफर कर रहे 5 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इतना ही नहीं आठ अन्य लोगों में भी इस वायरस से संक्रमित होने की खबर है।

इन देशों में खतरा अधिक

Hantavirus 2026 outbreak (credit-sm)

बता दें कि इस खतरानक वायरस के कारण एक डच महिला ने अपनी जान गंवाई है। एक ब्रिटिश यात्री इंटेंसिव केयर में हैं और एक स्विस यात्री का अस्पताल में इलाज जारी है। संदिग्ध मामलों में एक ब्रिटिश व्यक्ति, एक डच क्रू सदस्य और एक जर्मन नागरिक शामिल हैं। इनमें से 2 लोग इलाज के लिए नीदरलैंड पहुंच चुके हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की हालत स्थिर है।

Hantavirus Symptoms: हंता वायरस के लक्षण

Hantavirus 2026 outbreak (credit-sm)
क्रमांक Hantavirus के लक्षण
1 तेज बुखार और ठंड लगना
2 मांसपेशियों में असहनीय दर्द (विशेषकर जांघों, कूल्हों और पीठ में)
3 गंभीर सिरदर्द
4 थकान और कमजोरी
5 जी मिचलाना, उल्टी और पेट में दर्द
6 सांस लेने में गंभीर तकलीफ
7 सूखी खांसी

Hantavirus Andes virus: हंतावायरस के बारे में मुख्य बातें

बता दें कि हंतावायरस एंडीज स्ट्रेन (Hantavirus Andes Virus) एक दुर्लभ और खतरनाक संक्रमण है, जो मई 2026 में एक विदेशी शिप (MV Hondius) पर मौजूद होने की पुष्टि की गई है। यह चूहों से फैलने वाला एक जानलेवा वायरस है, जिसे अब इंसानों से इंसानों में भी फैलने की खबर है. अभी तक इससे 3 मौत हुई है। यह फ्लू जैसे लक्षणों से शुरू होकर गंभीर सांस की तकलीफ (हंतावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम) जैसी स्थिति पैदा करती है।

Myths of Hantavirus: क्या है हंतावायरस की पूरी सच्चाई

Point हंतावायरस की सच्चाई
1 Hantavirus चूहों/rodents के पेशाब, मल और लार से फैलता है।
2 इसके लक्षण बुखार, कमजोरी, शरीर दर्द से शुरू होकर सांस की गंभीर समस्या तक पहुँच सकते हैं।
3 बचाव के लिए सफाई रखें, चूहों से दूर रहें, और संक्रमित जगह साफ करते समय मास्क व ग्लव्स पहनें।

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती…,’ Somnath में PM Modi के संबोधन की 5 बड़ी बातें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।