Holi Skin Care Tips 2026: होली रंगों और खुशी का त्योहार है। इस दिन जितनी खुशी रंग लगाने में होती है, उतनी ही परेशानी बाद में चेहरे से रंगों को हटाने में होती है। आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर रंग केमिकल से बने होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए Holi Skin Care Tips 2026 में आप अपने शरीर का ख्याल रख सकते हैं। चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा नाजुक होती है। अगर इसे पहले से सुरक्षित न किया जाए, तो रंग त्वचा के रोमछिद्रों में घुस जाते हैं। इससे जलन, खुजली, लालपन, रैशेज और बाद में दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है।
आज हम आपको बताएंगे, रंग सीधे स्किन के संपर्क में नहीं आते हैं और बाद में आसानी से साफ हो जाते हैं। आइए जानते हैं, Holi Ke Baad Skin Care Tips कैसे करें।
Holi Skin Care Tips 2026: चेहरे पर कलर लगाने से पहले करें ये काम

- होली के दिन बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है।
- अक्सर लोग सोचते हैं कि रंग खेलने में सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, लेकिन धूप और केमिकल रंग मिलकर त्वचा को दोगुना नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की तेज किरणों से बचाने के साथ-साथ रंगों के असर को भी कुछ हद तक कम करता है।
- होली खेलते समय चेहरे को बार-बार पानी से धोना या रगड़ना सही नहीं होता है।
- ऐसा करने से रंग और ज्यादा गहराई में चला जाता है। बेहतर है कि रंग लगे रहने दें और खेलने के बाद ही चेहरे की सफाई करें।
- सफाई के समय भी हार्श साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल न करें। हल्के क्लींजर या कच्चे दूध से धीरे-धीरे रंग निकालें।
- होली के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र और एलोवेरा जेल लगाना बहुत जरूरी है।
- रंग और पानी से त्वचा की नमी खत्म हो जाती है, जिससे रूखापन बढ़ सकता है।
- मॉइस्चराइजर त्वचा को दोबारा संतुलन में लाने में मदद करता है।
Holi Se Pehle Oil Lagane Ke Fayde:होली खेलने से पहले तेल लगाने के फायदे

होली से पहले तेल लगाना ज़्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे त्वचा में जलन कम होती है और रंग हटाना आसान हो जाता है। हालांकि, जिन लोगों की त्वचा पर मुंहासे होते हैं, उन्हें नारियल तेल जैसे कॉमेडोजेनिक तेलों से बचना चाहिए और मुंहासे रोकने के लिए हल्के, गैर-कॉमेडोजेनिक विकल्पों का चयन करना चाहिए। इसके अलावा, तेल और सनस्क्रीन के साथ एक गाढ़ा मॉइस्चराइज़र लगाने से सुरक्षा बढ़ सकती है। होली खेलने के बाद हमेशा अपनी त्वचा को धीरे से साफ करें और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हाइड्रेटिंग रूटीन का पालन करें।
Holi Ke Baad Skin Care Tips: होली के बाद ऐसे करें स्किन केयर

अक्सर लोग पक्का रंग छुड़ाने के लिए त्वचा पर कठोर साबुन या अन्य केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर चेहरे पर पक्का रंग लग गया है, तो उसे सबसे पहले सादे पानी से धोएं और अपने नियमित साबुन का उपयोग करें। यदि रंग नहीं छूट रहा है, तो उसे बार-बार न रगड़ें. ज्यादा रगड़ने से त्वचा छिल सकती है और घाव हो सकते हैं। ऐसे में धैर्य रखें और धीरे-धीरे प्राकृतिक तरीके से रंग को निकलने दें।
Holi Hair Care Tips: होली के दौरान बालों की देखभाल कैसे करें?

बालों की बाहरी परत बेहद नाजुक होती है। जब उस पर केमिकल रंग चिपक जाते हैं, तो बालों की नमी खत्म हो जाती है, इससे बाल बेजान और कमजोर दिखने लगते हैं। अगर बालों पर पहले से तेल की परत हो, तो रंग सीधे बालों के अंदर नहीं जा पाते हैं। यही कारण है कि होली से पहले बालों में तेल लगाना सबसे जरूरी होता है।
बालों में क्या लगाएं?
होली खेलने से एक रात पहले बालों में अच्छे से नारियल तेल, सरसों का तेल या बादाम का तेल लगाना चाहिए। तेल स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को टूटने से बचाता है। साथ ही, यह रंग को आसानी से निकालने में मदद करता है।
होली के उत्सव में बालों को खुला छोड़ना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। खुले बालों में न केवल रंग अधिक समाते हैं, बल्कि उनके उलझने और टूटने की समस्या भी बढ़ जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से चोटी, जूड़ा या पोनीटेल बनाना एक बेहतर ऑप्शन होता है। इससे बालों का रंगों से संपर्क कम से कम होता है और वे सुरक्षित रहते हैं।
Also Read: Holi खेलने से पहले Skin पर Oil लगाना क्यों है जरूरी? जानें स्किन और Hair Damage से बचने के तरीके


















