आंखों की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं Dark Circles? Tiredness और Swelling दूर करने के लिए अपनाएं ये Expert Tips

Home Remedies for Dark Circles

Home Remedies for Dark Circles: क्या आपकी आंखों के नीचे हमेशा काले घेरे रहते हैं। उठते ही थकान की झलक और आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स देखकर आपको भी लगता होगा, रात भर सोने के बाद भी ये काले घेरे क्यों नहीं जा रहे हैं। अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से ये समस्या लगभग हर किसी को परेशान कर रही है। हालांकि, यह सिर्फ थकान की निशानी नहीं हैं, बल्कि यह हमारे शरीर की जरूरतों का आइना हैं। अगर आप भी इनसे परेशान हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर घर बैठे इन डार्क सर्कल्स को अलविदा कह सकते हैं।

Home Remedies for Dark Circles: डार्क सर्कल्स को हटाने के उपाय

Home Remedies for Dark Circles
Home Remedies for Dark Circles (Source: Social Media)

1. ज्यादा नींद लें

डार्क सर्कल्स होने का सबसे बड़ा कारण नींद की कमी है। हर किसी को रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। अगर आप रोज देर रात तक जागते हैं और पूरी तरह से नींद नहीं लेते हैं, तो आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन नजर आ सकती है।

2. खीरा

खीरा ताजगी और नमी का खजाना है, जो हर घर की रसोई में पाया जाता है। यह डार्क सर्कल्स के लिए काफी कारगर उपाय है। इसके लिए आप खीरे के टुकड़े या स्लाइस करके अपनी आंखों पर रखें। इसमें पानी और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे आंखों की सूजन कम करने में मदद मिल सकती है।

3. ठंडी सिकाई करें

Ice on Eye
Ice on Eye (Source: Social Media)

सुबह उठते ही आंखों के नीचे सूजन और थकान है, तो फ्रिज में कुछ देर चम्मच को रखें और ठंडी चम्मच से आंखों की सिकाई करें। यह आंखों की फैली हुई ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने में मदद करता है, जिससे काले घेरे और पलकों की सूजन कम होती है। अगर चम्मच नहीं है, तो ठंडे क्यू टिप्स या आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. टी बैग्स

क्या आप जानते हैं कि टी बैग्स भी डार्क सर्कल्स के लिए फायदेमंद होते हैं। आंखों के काले घेरे को कम करने के लिए आप ठंडे टी बैग्स को अपनी आंखों के नीचे रखें। इसमें कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।

5. मेकअप

अगर आप भी आंखों के डार्क सर्कल्स को मिनटों में छुपाना चाहते हैं, तो मेकअप से बेहतरीन ऑप्शन शायद कुछ भी नहीं है। आप इसके लिए आंखों के नीचे कंसीलर और फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी स्किन कलर के साथ मिक्स होकर डार्क सर्कल्स को आसानी से छुप सकते हैं।

Also Read: सावधान! कम सोने से दिमाग में जमा हो सकते हैं Toxins, बढ़ सकता है Alzheimer’s का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।