हाई ब्लड शुगर से हैं परेशाान? किचन में मौजूद इन 4 चीजों से कंट्रोल करें अपनी डायबिटीज

Summary :

Home Remedies for Diabetes: आजकल डायबिटीज की समस्या बहुत आम बन गई है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इसे कंट्रोल करने के लिए हर बार दवाइयों पर ही निर्भर रहना जरूरी नहीं होता। हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो सही तरीके से इस्तेमाल की जाएं तो शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं। यहां पर 4 ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका सेवन करने से बिना दवा के आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है। Home Remedies for Diabetes: शुगर कंट्रोल करने के 4 घरेलू उपाय 1. मेथी का दाना मेथी के दाने…

Home Remedies for Diabetes: आजकल डायबिटीज की समस्या बहुत आम बन गई है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इसे कंट्रोल करने के लिए हर बार दवाइयों पर ही निर्भर रहना जरूरी नहीं होता। हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो सही तरीके से इस्तेमाल की जाएं तो शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं। यहां पर 4 ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका सेवन करने से बिना दवा के आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है।

Home Remedies for Diabetes: शुगर कंट्रोल करने के 4 घरेलू उपाय

Home Remedies for Diabetes
Home Remedies for Diabetes (Source: Social Media)

1. मेथी का दाना

मेथी के दाने लगभग हर किचन में मिल जाते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो खाने के बाद शुगर के अचानक बढ़ने को रोकने में मदद करता है। आप रात में एक चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उस पानी के साथ दाने भी खा लें। इससे धीरे-धीरे फर्क दिखने लगता है।

2. दालचीनी

यह सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि शुगर कंट्रोल के लिए भी जानी जाती है। दालचीनी इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। आप इसे चाय में डालकर पी सकते हैं या फिर हल्का सा पाउडर अपनी सब्जी या दलिया में मिला सकते हैं।

3. तुलसी के पत्ते

तुलसी को आयुर्वेद में बहुत खास माना जाता है। यह शरीर में तनाव को कम करने में मदद करती है, और जब तनाव कम होता है तो ब्लड शुगर भी ज्यादा स्थिर रहता है। रोज सुबह 4 से 5 तुलसी के पत्ते चबाने से फायदा मिल सकता है।

4. एलोवेरा

alovera
alovera (Source: Social Media)
एलोवेरा लगभग सबके घरों में पाया जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसे सीमित मात्रा में ही लें।

ये सभी घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं, लेकिन इन्हें अपनाने के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। नियमित एक्सरसाइज, संतुलित आहार और सही समय पर खाना ये सब चीजें मिलकर ही शुगर को कंट्रोल में रखती हैं।

यह भी पढ़ें- गुड़हल से पाएं घुटनों तक लंबे और रेशमी बाल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।