Tanning से हैं परेशान? इन 5 Home Remedies से चेहरे पर लाएं पार्लर जैसा निखार! हर कोई पूछेगा Glowing Skin का राज

Summary :

Home Remedies for Face Tan​: सर्दी हो या गर्मी अपनी स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। धूप में निकलने पर स्किन टैन होना एक आम परेशानी है। टैनिंग से स्किन बेहद डल और बेजान दिखने लगती हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कराने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप कम खर्च में टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको How to Remove Tan From Face Immediately के बारे में बताएंगे, जो टैनिंग हटाने में आपकी मदद करता है। यहां हम आपको 5 बेहद आसान और असरदार नुस्खे बता…

Home Remedies for Face Tan​: सर्दी हो या गर्मी अपनी स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। धूप में निकलने पर स्किन टैन होना एक आम परेशानी है। टैनिंग से स्किन बेहद डल और बेजान दिखने लगती हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कराने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप कम खर्च में टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको How to Remove Tan From Face Immediately के बारे में बताएंगे, जो टैनिंग हटाने में आपकी मदद करता है। यहां हम आपको 5 बेहद आसान और असरदार नुस्खे बता रहे हैं।

Home Remedies for Face Tan​: कैसे पाएं टैनिंग से छुटकारा?

1. दही और हल्दी का पैक

tan removal remedies
tan removal remedies (Source: AI)

फेस से टैनिंग हटाने के लिए आप दही और हल्दी का पैक बनाकर लगा सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स का सफाया करता है, वहीं हल्दी इंफ्लेमेशन और लालिमा को कम करती है। ऐसे में 2 चम्मच दही, आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और टैन वाले हिस्सों पर 15 मिनट लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

2. नींबू और एलोवेरा जेल सीरम

how to remove tan instantly at home
how to remove tan instantly at home

नींबू में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो टैन और डार्क स्पॉट को हल्का करता है। वहीं, एलोवेरा स्किन को ठंडक और नमी देता है। ऐसे में 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर 10 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।

ऑयली और ड्राई स्किन के लिए रामबाण है हल्दी, जानें चेहरे पर इसे लगाने के 5 बेमिसाल फायदे

3. टमाटर और बेसन का स्क्रब

How to Remove Tan From Face Immediately
How to Remove Tan From Face Immediately (Source: AI)

टमाटर में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं और बेसन स्किन को साफ कर डेड सेल्स हटाता है। 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच टमाटर का गूदा और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 10 मिनट छोड़कर धो लें।

4. खीरा और गुलाबजल मिस्ट

Home Remedies for Face Tan
Home Remedies for Face Tan (Source: social media)

खीरा स्किन को ठंडक देता है और गुलाबजल उसे फ्रेश और टोन करता है। आधा खीरा पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इसे स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे और हाथों पर छिड़कें। फ्रिज में रखने से और भी ज्यादा ठंडक मिलेगी।

5. नारियल दूध और चंदन का मास्क

how to remove tan instantly at home
how to remove tan instantly at home (Source: social media)

नारियल के दूध और चंदन का मास्क बनाकर लगाने से त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिलती है। नारियल दूध स्किन को गहराई से पोषण देता है, वहीं चंदन टैन हटाने और स्किन को ठंडक देने में मदद करता है। 2 चम्मच नारियल दूध में 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाने के बाद धो लें।

Also Read: रूखी स्किन से लेकर पिग्मेंटेशन तक, कच्चे दूध के इस्तेमाल से दूर होंगी त्वचा की ये 4 बड़ी समस्याएं

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।