Ishan Kishan’s Comeback Story: झारखंड के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले बिहार के ईशान किशन इस समय हीरो बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-स्टेज के मैच के दौरान लेफ्ट हैंड बैटर ने 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
जिसकी बदौलत इंडियन टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन को एक समय काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. जब युवा बल्लेबाज ने मेंटल हेल्थ के लिए ब्रेक लिया था. अब सब उनका गुणगान कर रहे हैं.
Ishan Kishan’s Comeback Story: डबल सेंचुरी लगाकर मचाया था धमाल

वनडे क्रिकेट में अबतक केवल 10 बल्लेबाजों ने ही डबल सेंचुरी लगाई है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के ईशान किशन का भी नाम शामिल है. बांग्लादेश के विरुद्ध 10 दिसंबर, 2022 को ईशान ने ये कारनामा किया था. जिसके बाद वह रातोंरात स्टार बन गए.
चटगांव में खेले गए मुकाबले में 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 210 रनों की पारी खेली. जिसके लिए उन्होंने केवल 131 गेंदें खेली. उन्होंने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड बनाया. अपनी पारी के दौरान किशन ने 24 चौके व 10 छक्के लगाए. साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 160.30 का रहा था.
दो साल तक भारतीय टीम से रहे बाहर

ईशान किशन ने अपने छोटे से क्रिकेट करियर में काफी संघर्ष किया है. दिसंबर, 2023 में वह साउथ अफ्रीका दौरे पर थे. जब उन्होंने बीसीसीआई से मेंटल हेल्थ कारणों के चलते ब्रेक मांगा. हालांकि ये बात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को रास नहीं आई. इसके अलावा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी उनसे काफी खफा हो गए. नतीजा ये रहा कि ईशान अगले दो साल तक इंडियन टीम से बाहर रहे. मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. डोमेस्टिक क्रिकेट में ये खिलाड़ी जमकर मेहनत करते रहे.
टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे

2025 सयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन ने 517 रन ठोके. फाइनल में शतक जड़कर उन्होंने झारखंड को खिताब जिताया. जिसके बाद पिछले साल न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया में उनका कमबैक हुआ. जहां ईशान किशन ने 43 बॉल पर 103 रन जड़ दिए. इसकी बदौलत उनका 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट कट गया. जहां वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे. पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 40 गेंदों पर 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस परफॉर्मेंस के लिए उनकी जमकर सराहना हो रही है.
Read More: सूर्यकुमार यादव बने उस्मान तारिक, पाकिस्तानी स्पिनर से निपटने के लिए भारत की खास तैयारी























