धूप से लाल हो गया है Face? किचन की इस 1 ठंडी चीज से 5 मिनट में पाएं Redness से छुटकारा

Summary :

Home Remedies for Skin Redness: गर्मी का महीना शुरू होते-होते चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने अपनी दस्तक दे दी है। इस मौसम में सबसे ज्यादा बुरा हाल हमारी नाजुक स्किन का होता है। तेज धूप में थोड़ी देर बाहर निकलने से ही चेहरा लाल हो जाता है और स्किन पर जलन या रैशेज होने लगते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे सनबर्न लोशन कई बार काम नहीं आते या उनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को और नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आपकी रसोई में मौजूद एक बेहद साधारण और ठंडी चीज आपकी त्वचा को इंस्टेंट रिलीफ दे सकती है। यह…

Home Remedies for Skin Redness: गर्मी का महीना शुरू होते-होते चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने अपनी दस्तक दे दी है। इस मौसम में सबसे ज्यादा बुरा हाल हमारी नाजुक स्किन का होता है। तेज धूप में थोड़ी देर बाहर निकलने से ही चेहरा लाल हो जाता है और स्किन पर जलन या रैशेज होने लगते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे सनबर्न लोशन कई बार काम नहीं आते या उनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को और नुकसान पहुंचाते हैं।

ऐसे में आपकी रसोई में मौजूद एक बेहद साधारण और ठंडी चीज आपकी त्वचा को इंस्टेंट रिलीफ दे सकती है। यह नुस्खा न सिर्फ 5 मिनट में जलन को शांत करता है, बल्कि धूप से झुलसी स्किन को फिर से तरोताजा बना देता है। आइए जानते हैं इसे लगाने का आसान तरीका क्या है।

Home Remedies for Skin Redness: किचन की वो ठंडी चीज क्या है?

Home Remedies for Skin Redness
Home Remedies for Skin Redness (Source: Social Media)

धूप से झुलसी त्वचा और रेडनेस के लिए जो सबसे कारगर चीज आपकी रसोई में मौजूद ककड़ी या खीरा हैं। खीरे में 95% पानी होता है और इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी और कैफीक एसिड त्वचा की सूजन और जलन को कम करने में जादुई तरीके से काम करते हैं।

How To Make Pack: पैक कैसे तैयार करें?

Home Remedies for Skin Redness (1)
Home Remedies for Skin Redness (Source: Social Media)
  • सबसे पहले एक ठंडा खीरा लें और उसे कद्दूकस कर लें।
  • अब इस कद्दूकस किए हुए खीरे में 1 चम्मच ठंडा दही या गुलाब जल मिलाएं।
  • अगर आपके पास पुदीने की पत्तियां हैं, तो 2-3 पत्तियों को पीसकर इसमें डाल दें। पुदीना स्किन को ‘मेंथॉल’ जैसा कूलिंग इफेक्ट देता है।
  • इस मिश्रण को 2 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें ताकि यह एकदम चिल्ड हो जाए।

Easy Way To Use: इस्तेमाल करने का सही तरीका

Home Remedies for Skin Redness (2)
Home Remedies for Skin Redness (Source: Social Media)
  • अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • तैयार किए गए इस ठंडे पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर एक मोटी परत की तरह लगाएं।
  • आंखों के ऊपर खीरे के दो गोल स्लाइस रखें।
  • 5 से 10 मिनट तक आराम से लेट जाएं।
  • इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
  • आपको तुरंत महसूस होगा कि चेहरे की लाली और जलन गायब हो गई है।

समर स्किन के लिए जरूरी टिप्स

एलोवेरा जेल: अगर आप बाहर से आए हैं और चेहरा बहुत ज्यादा जल रहा है, तो फ्रेश एलोवेरा जेल को बर्फ के टुकड़े के साथ चेहरे पर मलें।
नारियल पानी: दिन में एक बार नारियल पानी पिएं और थोड़ा सा चेहरे पर भी लगाएं, यह स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Double Chin से पाना चाहते हैं छुटकारा? रोज़ाना करें ये 5 योगासन, Face को मिलेगा Perfect Shape

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।