Home Remedies for White Hair: आजकल लोग अपनी लाइफ में इतना बिजी हो गए हैं कि उन्हें अपने शरीर का ख्याल रखने का जरा भी समय नहीं मिलता है। यही वजह है कि उन्हें जीवन में कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर किसी को पसंद होता है कि उसकी स्किन के साथ-साथ उसके बाल भी सॉफ्ट और घने हों, लेकिन आजकल लोग तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए उनके बाल जल्दी सफ़ेद होने के साथ-साथ झड़ने भी लगते हैं।
इसलिए आप जल्दी से जल्दी सफेद बालों के कारण को समझकर उससे बचाव करना चाहिए, नहीं तो एक समय के बाद आपके सारे बाल पूरी तरह से सफ़ेद नजर आने लगेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, White Hair Treatment at Home के बारे में।
Home Remedies for White Hair: सफ़ेद बालों को काला करने के घरेलु उपाय
1. नारियल का तेल

नारियल तेल को स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके बाल भी सफ़ेद हैं, तो इसके लिए आप नारियल तेल में आंवला मिलाकर सफ़ेद बालों में लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूखे आंवले के टुकड़ों को नारियल तेल में अच्छी तरह से उबालकर रात भर के लिए ठंडा होने दें। फिर सुबह इसे छानकर अपने बालों पर लगाएं, इससे सफेद बाल जल्दी काले हो जाएंगे। आप इसमें अदरक और शहद भी मिला सकते हैं।
2. काली चाय

आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि काली चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं, तो इसके लिए आप काली चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गैस पर एक भगोने में पानी, काली चाय डालकर उसमें नमक मिलाएं। इसके बाद इस गुनगुने चाय से अपने सिर पर मालिश करें, इसे आप बालों की जड़ों में अच्छी तरह मिलाएं। इसे 30 मिनट अपने बालों पर लगाने के बाद शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें।
3. करी पत्ता हेयर ऑयल

करी पत्ता सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप करी पत्ता का हेयर ऑयल अपने बालों पर लगाते हैं, तो इससे सफ़ेद बाल से छुटकारा के साथ-साथ जड़े भी मजबूत होती है। इसके लिए आप नारियल तेल में 10-15 करी पत्ते डालकर उसे काले होने तक गर्म करें। इसके बाद जब ये ठंडा हो जाए तो इसे अपने बालों पर रात में लगाएं फिर सुबह उठकर धो लें।
4. मेहंदी और कॉफी पैक

जब भी लोगों के बाल सफ़ेद होने लगते हैं, तो वो उसके लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उन्हें उससे भी कोई फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में अगर बात करें मेहंदी कि तो इसे बालों के सही माना जाता है। अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं, तो मेहंदी लगा सकते हैं। इसके लिए आप मेहंदी पाउडर में कॉफी पाउडर मिक्स करके और उसके बाद उसमें थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें। फिर इसे 2 घंटे बालों में लगाएं। इससे बालों को हल्का नेचुरल ब्राउन-ब्लैक शेड मिल सकता है।


Download Android App
Download iOS App




