Homemade Summer Drinks: गर्मी और लू से बचाएंगी घर पर बनी ये 4 Desi Drinks, यहां देखने इसे बनाने का तरीका और इसके Benefits

Summary :

Homemade Summer Drinks: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि अपने शरीर को ठंडा कैसे रखा जाए इस समय तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी होने से चक्कर आना, कमजोरी महसूस होने जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या बाजार में मिलने वाली ड्रिंक्स का एवं करते हैं। लेकिन कई बार ये शरीर को फायदा देने की जगह नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना कर…

Homemade Summer Drinks: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि अपने शरीर को ठंडा कैसे रखा जाए इस समय तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी होने से चक्कर आना, कमजोरी महसूस होने जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या बाजार में मिलने वाली ड्रिंक्स का एवं करते हैं। लेकिन कई बार ये शरीर को फायदा देने की जगह नुकसान पहुंचा देते हैं।

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना कर पी सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। आइए देखते हैं Cooling Drinks Benefits कौन-कौन से हैं।

Homemade Summer Drinks: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 ड्रिंक्स

1. आम पन्ना

hydration tips
hydration tips (Source: social media)

गर्मी में अपने शरीर को फ्रेश रखने के लिए आप कच्चे आम, पुदीना, जीरा, काला नमक और थोड़ी सी चीनी मिलाकर आम पन्ना तैयार कर सकते हैं। इसे गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट ड्रिंक माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप आम को पहले उबालें इसके बाद इसे छीलकर आम का पल्प निकालकर मैश करके उसमें पानी, चीनी, काला नमक, पुदीना का पेस्ट और काला नमक मिलकर सर्व करें।

2. नींबू पानी

Cooling Drinks Benefits
Cooling Drinks Benefits (Source: social media)

गर्मी में अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप सबसे सिंपल ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। नींबू पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है और शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास में नींबू निचोड़ें और उसमें चीनी और पानी डालकर सर्व करें।

3. छाछ

Cooling Drinks Benefits
Cooling Drinks Benefits (Source: social media)

गर्मियों के मौसम में छाछ, लंच के साथ या उसके बाद पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए आपको दही को पानी, नमक, भुने हुए जीरे और थोड़ी सी अदरक या पुदीने के साथ मिक्स करना है। इसे आप तुरंत पी लें या स्टोर करके कुछ घंटों के लिए रख सकते हैं।

4. सत्तू शरबत

 traditional beverages
traditional beverages (Source: social media)

गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ-साथ ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है सुबह-सुबह सत्तू का शरबत पीने से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इसे बनाने के लिए आप इसमें काला-सादा नमक, भुना जीरा, हरी मिर्च, बारीक कटे प्याज और नींबू का रस मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं।

 

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।