Waxing के दर्द को कहें अलविदा, बेसन, हल्दी और शहद से तैयार करें ये Natural Paste, धीरे-धीरे कम होगी बालों की ग्रोथ

Homemade Wax for Hair Removal

Homemade Wax for Hair Removal: अक्सर लोग अपने शरीर में तेजी से बढ़ने वाले बालों से परेशान रहते हैं। क्योंकि अगर हाथ-पैर में बाल हैं, तो आप किसी भी ड्रेस को पहनने से पहले कई बार सोचती हैं और बार-बार पार्लर जाकर बाल हटवाती हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप अपनी बॉडी से अनचाहे बाल हटा सकते हैं।

इस पेस्ट के इस्तेमाल से आपको बहुत ज्यादा दर्द और खर्च भी नहीं करना होगा। ये तरीके धीरे-धीरे असर दिखाते हैं, लेकिन स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और हेल्दी नजर आती है। इन घरेलू नुस्खों की खास बात यह है कि इनमें केमिकल नहीं होते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है।

Homemade Wax for Hair Removal: बॉडी से बाल हटाने के लिए घरेलु नुस्खे

Homemade Wax for Hair Removal
Homemade Wax for Hair Removal (Source: Social Media)

1. ओट्स, केला पेस्ट

अगर आप अपने शरीर से बिना पार्लर गए बाल हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ओट्स और पका हुआ केला मिलाकर एक बेहतरीन पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इसे लगाने से हमारी स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस पेस्ट को आप पहले अपनी बॉडी पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें ताकि त्वचा की डेड स्किन पूरी तरह हट जाए। अगर आप इस पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे कम होने लगती है।

2. बेसन और हल्दी का उबटन

बेसन और हल्दी का पेस्ट हमेशा से फायदेमंद माना गया है। इसका इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जा रहा है। बेसन, हल्दी और थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे अपने बॉडी पर मौजूद बालों वाली जगह पर लगाएं और थोड़ी देर इसे सूखने दें। इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए इस पेस्ट को हटा लें। इसके इस्तेमाल से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और स्किन साफ दिखाई देती है।

3. चीनी, शहद और नींबू का मिश्रण

अगर आप अपने चेहरे पर इस नेचुरल स्क्रब को लगाते हैं, तो इससे आपके चेहरे के साथ-साथ बॉडी पर भी काफी ग्लो आता है। चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करती है, नींबू स्किन को साफ करता है और शहद चेहरे पर नमी बनाए रखता है। इसे हल्का गर्म करके लगाने से बालों को हटाने में काफी मदद मिलती है।जिससे स्किन मुलायम नजर आती है।

Tips for Homemade Waxing: इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

Tips for Homemade Waxing
Tips for Homemade Waxing (Source: Social Media)
  • इस पेस्ट को लगाने से हमारी स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
  • अगर आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर आप भी बार-बार वैक्सिंग या शेविंग से परेशान हैं, तो ये घरेलू तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं।
  • सबसे अच्छी बात तो ये हैं कि इसके कोई नुकसान भी नहीं है।
  • इसके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को न सिर्फ साफ बल्कि लंबे समय तक सॉफ्ट और हेल्दी भी बना सकते हैं।

Also Read: गर्मियों में फटी एड़ियों और Blackness से पाएं छुटकारा, इस Home Remedies से घर पर अपने पैरों को Beautiful

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।