How to Clean Mattress: न पानी की जरूरत, न धोने का झंझट; इन 5 Cleaning Hacks से मिनटों में साफ करें गंदे से गंदा गद्दा

Summary :

How to Clean Mattress: हम घर के पर्दे और चादर तो हर हफ्ते धो लेते हैं, लेकिन गद्दे की सफाई करना भूल जाते हैं। रोज इस्तेमाल होने की वजह से गद्दे में पसीना, धूल-मिट्टी और कीटाणु जमा हो जाते हैं, जिससे वह गंदा हो जाता है। सेहत और हाइजीन के लिहाज से गद्दे को भी नियमित साफ करना जरूरी है। अगर इसे साफ न किया जाए, तो इस पर जर्म्स और बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जिससे हम बीमार हो सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि गद्दे को साफ करने के लिए उसे धोना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आप बिना…

How to Clean Mattress: हम घर के पर्दे और चादर तो हर हफ्ते धो लेते हैं, लेकिन गद्दे की सफाई करना भूल जाते हैं। रोज इस्तेमाल होने की वजह से गद्दे में पसीना, धूल-मिट्टी और कीटाणु जमा हो जाते हैं, जिससे वह गंदा हो जाता है। सेहत और हाइजीन के लिहाज से गद्दे को भी नियमित साफ करना जरूरी है। अगर इसे साफ न किया जाए, तो इस पर जर्म्स और बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जिससे हम बीमार हो सकते हैं।
कई लोगों को लगता है कि गद्दे को साफ करने के लिए उसे धोना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आप बिना धोए भी गद्दे को आसानी से चमका सकते हैं। इसके लिए यहां कुछ आसान Deep Cleaning Hacks दिए गए हैं। इन Bedroom Cleaning Tips और Hygiene Tips को फॉलो करके आप आसानी से गद्दे को साफ कर सकते हैं।

How to Clean Mattress: गद्दे को कि सफाई के लिए असरदार टिप्स

1. धूप दिखाएं

How to Clean Mattress
How to Clean Mattress (AI Generated)

सबसे पहले बिस्तर से चादर, तकिया और उनके कवर हटा दें। फिर गद्दे को कुछ देर के लिए धूप में रख दें। दो-तीन घंटे बाद इसे फर्श पर बिछाएं, ताकि आपको साफ पता चल सके कि गंदगी कहां-कहां पर है। धूप दिखाने से गद्दे के किटाणु मर जाते हैं।

2. वैक्यूम क्लीनर से करें साफ

How to Clean Mattress
How to Clean Mattress (Source: Social Media)

गद्दे की सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गद्दे पर जमी धूल और गिरे हुए बाल आसानी से निकल जाते हैं। अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो आप किसी सूखे कपड़े या ब्रश से भी गद्दे को अच्छी तरह झाड़कर साफ कर सकते हैं।

3. दाग करें साफ

How to Clean Mattress
How to Clean Mattress (Source: Social Media)

अगर गद्दे पर दाग हैं, तो एक मगे में थोड़ा पानी लेकर उसमें हल्का डिटर्जेंट मिला लें। अब एक साफ कपड़े या स्पंज को इस घोल में भिगोएं और हल्के हाथों से दाग वाली जगह को पोंछ लें। ध्यान रखें कि गद्दे को ज्यादा गीला नहीं करना है। इसके बाद उस जगह को किसी सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखा लें।

4. सिरके का इस्तेमाल करें

How to Clean Mattress
How to Clean Mattress (Source: Social Media)

अगर गद्दे से किसी तरह की अजीब महक या बदबू आ रही है, तो सफेद सिरका आपकी मदद कर सकता है। एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और पानी मिलाकर गद्दे पर हल्का सा छिड़क दें। इसके बाद गद्दे को कुछ घंटों के लिए हवा में सूखने दें। इसके लिए आप कमरे की खिड़कियां और पंखा खोल सकते हैं।

5. बेकिंग सोडा से करें साफ

How to Clean Mattress
How to Clean Mattress (Source: Social Media)

लगातार पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमा होने से गद्दे से बदबू आने लगती है। इसे दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। गद्दे के ऊपर बेकिंग सोडा का पाउडर हल्का-हल्का छिड़क दें और इसे 4 से 5 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या ब्रश से सोडा को साफ कर लें। बेकिंग सोडा गद्दे की सारी नमी और बदबू को अपने अंदर सोख लेता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।