Ice Facial Benefit on Face: गर्मियों में चांद जैसा चमकेगा चेहरा, महंगे Beauty Products छोड़कर करें Ice Facial, जानें इसके 5 Benefits

Summary :

गर्मियों के मौसम में चेहरे पर आइस फेशियल करने से कुछ ही दिनों में आपकी स्किन पर एक अलग तरह का निखार आएगा। आजकल स्किन केयर एक ट्रेंड बन गया है। कुछ लोग इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में खराब होने लगती है और इससे आपको कई तरह की स्किन समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपने फेस पर आइस का इस्तेमाल करें, जिससे गर्मियों के दिनों में स्किन चांद जैसी चमकदार नजर आए। आइए जानते हैं, रोजाना…

गर्मियों के मौसम में चेहरे पर आइस फेशियल करने से कुछ ही दिनों में आपकी स्किन पर एक अलग तरह का निखार आएगा। आजकल स्किन केयर एक ट्रेंड बन गया है। कुछ लोग इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में खराब होने लगती है और इससे आपको कई तरह की स्किन समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपने फेस पर आइस का इस्तेमाल करें, जिससे गर्मियों के दिनों में स्किन चांद जैसी चमकदार नजर आए। आइए जानते हैं, रोजाना चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल लगाने के फायदे क्या हैं।

Ice Facial Benefit on Face: चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

Ice Facial Benefit on Face
Ice Facial Benefit on Face (Source: social media)
  • डेली अपनी स्किन पर बर्फ का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। इससे स्किन को भरपूर ऑक्सीजन मिलता है और चेहरे पर तुरंत नेचुरल निखार आ जाता है।
  • सुबह उठने के बाद अक्सर आंखें और चेहरा सूजा हुआ नजर आता है। इसे कम करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे चेहरे की सूजन ठीक हो जाती है और काले घेरे कम होने लगते हैं।
  • चेहरे पर बड़े ओपन पोर्स होने से धूल-मिट्टी जल्दी जमा हो जाती है, जिससे पिंपल्स होने लगते हैं। बर्फ लगाने से ये पोर्स सिकुड़कर छोटे हो जाते हैं, जिससे स्किन साफ और चमकदार नजर आती है।
  • अगर चेहरे पर लाल रंग के दाने हो रहे हैं, तो बर्फ का टुकड़ा लगाने से उस जगह की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। ये त्वचा की जलन को भी कम करता है।
  • रोजाना आइस फेशियल करने से स्किन टाइट होती है। ये चेहरे की जलन और झुर्रियों को बढ़ने से रोकता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं।

Ice Facial Tips: आइस फेशियल करने का तरीका

Ice Facial Tips
Ice Facial Tips (Source: social media)
  • कभी भी बर्फ को सीधे चेहरे पर न रगड़ें। इससे त्वचा की छोटी नसें डैमेज होने लगती हैं।
  • हमेशा बर्फ के टुकड़े को एक साफ सूती कपड़े या रूमाल में लपेट कर इस्तेमाल करें।
  • इसे अपने फेस पर गोल-गोल घुमाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें।
  • बर्फ को स्किन पर ज्यादा देर तक रोककर न रखें। 2 से 3 मिनट तक ही मसाज करें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।