रात को सोने से पहले छोड़ दे ये गलतियां! नींद आएगी बेहतर, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा

Summary :

Insomnia Triggers: अक्सर कुछ लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते है. इसे सामान्य मान कर नजरंदाज करना मुसीबत खड़ी कर सकता है । यह सोने से पहले की कुछ गलतियों का नतीजा हो सकता है। कुछ लोग देर रात तक करवटें बदलते रहते है। तो कुछ लोग बार-बार नींद खुलने की समस्या से परेशान होते हैं। पूरी रात नींद न आने के कारण फिर सुबह थका हुआ फ़ील करते है। सिर भारी लगता है, चिड़चिड़ापन महसूस होता है और दिनभर आलस आता रहता है। इसके यह सामान्य संकेत हो सकते है कई बार लोगों को सोने के बाद…

Insomnia Triggers: अक्सर कुछ लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते है. इसे सामान्य मान कर नजरंदाज करना मुसीबत खड़ी कर सकता है । यह सोने से पहले की कुछ गलतियों का नतीजा हो सकता है। कुछ लोग देर रात तक करवटें बदलते रहते है। तो कुछ लोग बार-बार नींद खुलने की समस्या से परेशान होते हैं। पूरी रात नींद न आने के कारण फिर सुबह थका हुआ फ़ील करते है। सिर भारी लगता है, चिड़चिड़ापन महसूस होता है और दिनभर आलस आता रहता है। इसके यह सामान्य संकेत हो सकते है कई बार लोगों को सोने के बाद भी गहरी नींद नहीं मिलती। जिससे शरीर को पूरी तरह आराम नहीं मिल पता।

Insomnia Triggers
Insomnia Triggers (Freepik)

धीरे-धीरे यह समस्या ध्यान और काम करने की क्षमता को भी प्रभावित करने लगती है और भूलने की आदत बढ़ने लगती है। मूड स्विंग होना, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना और आंखों में जलन होना, सिर दर्द, दिनभर सुस्ती महसूस होना यह सब खराब नींद के कारण होते है। तो चलिए जानते है की सोने से पहले क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Insomnia Triggers: सोने से पहले ये गलतिया नहीं करनी चाहिए

Insomnia Triggers
Insomnia Triggers (Freepik)
  • सोने का समय तय होना चाहिए देर रात तक जागना या रोजाना अलग-अलग समय पर सोना नींद के पैटर्न को बिगाड़ सकता है।
  • सोने से पहले भारी खाना खाना भी परेशनी बढ़ा सकता है इसलिए रात को हल्के भोजन का सेवन करना चाहिए।
  • बहुत से लोग दिनभर की थकान के बावजूद सोने से पहले दिमाग को आराम नहीं देते, ये उनके लिए हानिकारक साबित हो सकत है। इसी वजह से नींद आने में देर होती है।

नींद सुधारने के फायदेमंद तरीके

  • सोने से पहले शांतिपूर्ण माहौल बनाएं और कमरे में लाइट कम रखें।
  • रात में गुनगुना पानी पीकर सोएं।
  • सोते समय आरामदायक बिस्तर का इस्तेमाल करें।
  • हल्की-फुल्की किताब पढ़ना भी मन को शांत करने में मदद करता है। इससे जल्दी नींद आती है।

Also Read – तपती दोपहर में पौधों की देखभाल का सही तरीका, सिंचाई से लेकर Liquid Fertilizer तक, यहां देखें Tips

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।