4 Gram Ring Designs For Men: लड़कों के लिए परफेक्ट हैं Gold Ring के ये शानदार डिजाइंस, 4 – 5 ग्राम में पाएं परफेक्ट लुक

4 Gram Ring Designs For Men( Source: Social Media)

4 Gram Ring Designs For Men: कोई भी खास मौका हो, सोने की ज्वेलरी गिफ्ट देने के लिए सबसे टॉप पर रहती है। आपकी सगाई होने जा रही है या फिर आप आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट या सरप्राइज देना चाहती हैं। इसके लिए ढेरों ऑप्शन तलाश रही हैं लेकिन कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।

क्या आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जो आपके पार्टनर को जिंदगी भर याद रहे। इसके लिए आप गोल्ड रिंग को चुन सकती हैं। सोने की अंगूठी का वैसे भी हमारे शास्त्रों और जीवन में बहुत योगदान रहा है। यकीन मानिये आपका पार्टनर गोल्ड रिंग पाकर ख़ुशी से पागल हो जायेगा और जिंदगी भर आपका यह तोहफा याद रखेगा। गोल्ड रिंग आज कल फैशन स्टेटमेंट बन गई है, बल्कि क्लास और स्टाइल का एक परफेक्ट कांबिनेशन भी बन गया है।

4 Gram Ring Designs For Men: लड़कों के लिए परफेक्ट हैं Gold Ring के ये शानदार डिजाइंस

1. Gold Diamond Ring

4 Gram Ring Designs For Men
4 Gram Ring Designs For Men( Source: Social Media)

आजकल डायमंड ऐड किए हुए गोल्ड रिंग मार्केट में बेहद ही ज्यादा फेमस हो रहे हैं। हल्के डायमंड या वाइट स्टोन के साथ बने इस तरह के रिंग एक रॉयल और रिच लुक देते हैं। खास मौकों पर पहनने के लिए इस तरह के डायमंड प्लस गोल्ड रिंग बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। अगर आपको सिंपल में कुछ एलिगेंट और क्लासी चाहिए तो आप इस तरह के गोल्ड रिंग अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। इस तरह के रिंग आप 4 से 6 ग्राम सोने में बनवा सकते हैं।

2. Minimalist Men Gold Ring

4 Gram Ring Designs For Men( Source: Social Media)
4 Gram Ring Designs For Men( Source: Social Media)

अगर आपको मिनिमलिस्ट गोल्ड रिंग पसंद है तो आपके लिए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। इस तरह के डिजाइन अपनी सिंपलीसिटी के लिए जाने जाते हैं। लड़के के लिए इस तरह के डिजाइन में लाइट वेट से लेकर हैवी वेट तक के गोल्ड रिंग बनवा सकते हैं। यंग जनरेशन में भी इस तरह के गोल्ड रिंग का क्रेज काफी ज्यादा देखा जाता है।

Also Read: 3 gram Gold Ring Designs​: गोल्ड रिंग के नए डिजाइंस हैं बेहद शानदार, 3- 4 ग्राम में मिलेगा रॉयल लुक

3. Pure Gold Ring

4 Gram Ring Designs For Men( Source: Social Media)
4 Gram Ring Designs For Men( Source: Social Media)

अगर आपको सिंपल और क्लासी चीजें पसंद हैं तो आपके लिए इस तरह के सिंपल डिजाइन वाले गोल्ड रिंग बिल्कुल ही परफेक्ट रहेंगे। इसकी क्लीन फिनिश और शाइन इसे टाइमलेस बनती है। इस तरह के गोल्ड रिंग को आप ऑफिस, पार्टी या कैजुअल आउटिंग के लिए पहन सकते हैं। इस तरह के गोल्ड रिंग 4 ग्राम सोने में बनकर तैयार हो जाएंगे।

4. Stone Stud Ring

4 Gram Ring Designs For Men( Source: Social Media)
4 Gram Ring Designs For Men( Source: Social Media)

डायमंड खरीदना हर किसी के बस में नहीं है लेकिन अमेरिकन डायमंड पर ऐसी स्टड गोल्ड रिंग को चुन सकते हैं। यहां गोल्ड बेस रखते हुए छोटे-छोटे नग लगे हैं, जोकि हाथों को रिच लुक देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।