Latest Rajwadi Bangles: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे रजवाड़ी बैंगल्स, एथनिक के साथ पहनने के लिए हैं बेस्ट

Latest Rajwadi Bangles

Latest Rajwadi Bangles: फेस्टिव सीजन हो या किसी की शादी ब्याह का मौका, देसी लुक तभी पूरा माना जाता है जब ज्वेलरी में एक रजवाड़ी टच दिख जाए। आजकल बहुत सी महिलाएं तरह-तरह के ज्वेलरी की तलाश में रहती हैं जिनसे उन्हें रॉयल लुक मिल सके। ऐसे में आजकल लड़कियों और महिलाओं के बीच एक खास एक्सेसरी तेजी से ट्रेंड कर रही है जो किसी भी एथनिक आउटफिट को तुरंत रॉयल लुक दे देती है। ये है रजवाड़ी स्टाइल का कड़ा कंगन।

Latest Rajwadi Bangles: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे रजवाड़ी बैंगल्स

1. Doli Bharat Rajwadi Bangles

Latest Rajwadi Bangles
Latest Rajwadi Bangles( Source: Social Media)

अधिकतर गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी में इस तरह का खूबसूरत डोली और बारात डिजाइन देखने को मिलता है। जो ब्राइड्स के बीच काफी पॉपुलर और ट्रेंडी है। ऐसे में ब्राइड्स के अलावा आप भी एथेनिक आउटफिट के साथ हैवी गोल्डन कंगन के साथ स्टाइल करना चाहती हैं। तो ये यूनिक और बेहद खूबसूरत डोली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें गोल्डन पर रेड, ग्रीन और पिंक जैसे वाइब्रेंट कलर के साथ व्हाइट का कांबिनेशन काफी खूबसूरत लग रहा है।

2. Meenakari Rajwadi Bangles

Latest Rajwadi Bangles( Source: Social Media)
Latest Rajwadi Bangles( Source: Social Media)

रजवाड़ी ज्वेलरी में एंटीक मीनाकारी वर्क के साथ बैंगल्स के अलग अलग डिजाइन काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लगते हैं। मीनाकारी बैंगल्स में अलग-अलग डिजाइन की बड़ी वैरायटी मौजूद है। जिसे आप आउटफिट के फैब्रिक जैसे सिल्क, टिशू और बनारसी या डिजाइन के हिसाब से चुन सकती हैं। मीनाकारी वर्क के साथ अलग-अलग खूबसूरत डिजाइन के पर्ल और कुंदन वाले ये कंगन अलग- अलग तरह की चूड़ियों के साथ स्टाइल किए जा सकते हैं।

Also Read: Latest Lac Bangles Designs: गणगौर के सोलह श्रृंगार में शामिल करें Lac Bangles के ये लेटेस्ट डिजाइंस, बढ़ जाएँगी हाथों की खूबसूरती

3. Kundan Rajwadi Bangles

Latest Rajwadi Bangles( Source: Social Media)
Latest Rajwadi Bangles( Source: Social Media)

अलग अलग डिजाइन की कुंदन ज्वेलरी हर तरह के एथेनिक आउटफिट पर खूबसूरत लगती है। ऐसे में इस खूबसूरत रजवाड़ी कुंदन कंगन डिजाइन की बात करें तो गोल्ड बेस के साथ खूबसूरत कुंदन वर्क और ग्रीन-व्हाइट पर्ल डिजाइन इसे एंटीक लुक दे रहा है। आजकल इस तरह का कुंदन डिजाइन काफी पॉपुलर और ट्रेंडी है। आप भी रेगुलर कुंदन स्टोन वाली ज्वेलरी से बोर हो गई हैं। तो ये खास कुंदन रजवाड़ी बैंगल डिजाइन अपने ट्रेडिशनल लुक्स के साथ ट्राई कर सकती हैं।

4. Pearl Rajwadi Bangles

Latest Rajwadi Bangles( Source: Social Media)
Latest Rajwadi Bangles( Source: Social Media)

यूनिक और ट्रेंडी पोलकी डिजाइन के साथ ये खूबसूरत पर्ल बैंगल्स एक बेहतरीन क्लासिक कॉम्बिनेशन है। आप भी पर्ल ज्वेलरी के पुराने डिजाइंस स्टाइल नहीं करना चाहती हैं। तो ये बेहद खूबसूरत और सुपर स्टाइलिश बैंगल डिजाइन जरूर ट्राई कर सकती हैं। ये हैवी बैंगल डिजाइन व्हाइट कलर के साथ कई अलग-अलग ब्राइट रंगों जैसे रेड, ग्रीन और पिंक स्टोन में भी उपलब्ध है। आप इस रजवाड़ी पर्ल बैंगल डिजाइन को एथेनिक लुक्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

5. Bracelet Rajwadi Bangles

Latest Rajwadi Bangles( Source: Social Media)
Latest Rajwadi Bangles( Source: Social Media)

आजकल अधिकतर महिलाएं स्टाइलिश ट्रेडीशनल साड़ी या एथेनिक आउटफिट्स के साथ कंगन या चूड़ियों के बजाय केवल एक हैवी बैंगल स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी अपने एथेनिक लुक्स को स्टाइल और एलिवेट करने के लिए एंटीक और हैवी कंगन डिजाइन की तलाश में हैं। तो ये ब्रेसलेट स्टाइल पोल्की डिजाइनर बैंगल ट्राई कर सकती हैं। पोल्की डिजाइन में बड़े और छोटे नगो से जड़ा ये खूबसूरत बैंगल डिजाइन खास इवेंट्स के लिए एकदम परफेक्ट है।

Also Read: Elephant Design Bangle: तीज-त्यौहार पर पहनें ऐसे खूबसूरत एलीफेंट बैंगल्स, साड़ी और सूट के साथ मिलेगा सबसे अट्रैक्टिव लुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।