Latest Stone Earring Designs: स्टोन ईयररिंग्स का लेटेस्ट कलेक्शन
1. Maple Leaf Threader Earrings

ये ईयररिंग्स उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं जिन्हें मिनिमल और आई-कैची लुक पसंद है। इसमें लाल और नारंगी रंग के छोटे-छोटे स्टोन से मेपल की पत्ती बनाई गई है। इसका पैटर्न थ्रेडर स्टाइल है, जो कान से होकर नीचे की तरफ लटक रहा है। इन्हें आप किसी व्हाइट शर्ट या फ्लोरल समर ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
2. Vintage Tan Drop Earrings

ये थोड़े हैवी और क्लासिक लुक वाले ईयररिंग्स हैं। इसमें एक बड़े, टैन कलर के स्टोन का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चारों ओर बारीक गोल्ड प्लेटिंग की गई है। ऊपर की तरफ एक छोटा गोल्ड डिस्क पैटर्न है जो इसे विंटेज फील देता है। ये ईयररिंग्स ऑफिस पार्टी या फॉर्मल इवेंट्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन्हें न्यूड शेड के आउटफिट्स या ब्लैक गाउन के साथ कैरी कर सकती हैं।
3. Oval Drop Earrings

अगर आपको कुछ सोबर और एलिगेंट चाहिए, तो ये डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट है। इसमें बीच में एक व्हाइट स्टोन है। इसका ओवल शेप इसे बहुत ही क्लासी बनाता है। इन्हें आप सिल्क की साड़ी या पेस्टल कलर के सूट के साथ वियर कर सकती हैं। ये डे टाइम फंक्शन्स के लिए परफेक्ट चॉइस हैं।
4. Emerald Green Geometric Studs

ग्रीन एमराल्ड हमेशा ही रॉयल दिखता है। इस डिज़ाइन में एमराल्ड स्टोन को एक ट्राइएंगल गोल्ड फ्रेम के बीच रखा गया है। फ्रेम पर बारीकी से स्टोन्स लगे हैं , जो इसे बेहद क्लासी बना रहे हैं। ये ईयररिंग्स डार्क ग्रीन या कॉन्ट्रास्टिंग रेड कलर के आउटफिट्स पर खूब जंचेंगे। अगर आप हैवी नेकलेस नहीं पहनना चाहती, तो सिर्फ ये ईयररिंग्स से भी आपके लुक पर चार चांद लग जाएंगे।
5. Navy Blue Cage Drop Earrings






















