Latest Heart Pendant Necklace Designs: हार्ट पेंडेंट नेकलेस एक ऐसी ज्वेलरी है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। चाहे आपको किसी खास को तोहफा देना हो या खुद के लिए कुछ क्लासी चुनना हो, हार्ट पेंडेंट्स हमेशा से ही टॉप चॉइस रहते हैं। कैजुअल आउटिंग से लेकर फॉर्मल ऑफिस लुक तक, ये पेंडेंट्स हर मौके के लिए खास होते हैं। आपके लिए यहां पर कुछ लेटेस्ट हार्ट पेंडेंट डिजाइन्स के बारे में जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप यहां से आइडिया ले सकते हैं।
Latest Heart Pendant Necklace Designs: हार्ट पेंडेंट्स का ट्रेंडी कलेक्शन
1. Classic Solid Gold Heart

एक सॉलिड गोल्ड फिनिश वाला हार्ट पेंडेंट आपको बिल्कुल प्रीमियम लुक देगा। एक स्लीक चेन के साथ ये पफी हार्ट पेंडेंट डेली वियर के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे एक व्हाइट शर्ट या सिंपल कुर्ती के साथ पहनकर अपने लुक को एलीगेंट बना सकती हैं।
2. Multiple Heart Charm Necklace

यह एक लिंक चेन डिज़ाइन है जिसमें जिसमें एक नहीं, बल्कि पूरी चेन पर छोटे-छोटे हार्ट चार्म्स लटके हुए हैं। यह बोहो-चिक लुक के लिए परफेक्ट डिजाइन है। इसे आप अपनी कॉलेज की ड्रेस या कैजुअल टी-शर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
3. Open Heart Outline Pendant

एक मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक डिजाइन है। इसमें पतली चेन के साथ हार्ट आउटलाइन पेंडेंट दिया गया है। अगर आप बहुत ज्यादा भारी भरकम ज्वेलरी पसंद नहीं करती हैं, तो ये पेंडेंट आपके लिए एकदम सही है। इसे आप वी नेक टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं।
4. Two Layer Layered Necklace

ये एक टू लेयर्ड नेकलेस डिजाइन है। इसमें ऊपर वाली छोटी चेन में एक प्यारा सा सॉलिटेयर स्टोन है और नीचे वाली लंबी चेन में एक क्लासिक गोल्डेन हार्ट। लेयर्ड नेकलेस डीप नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ बहुत जचते हैं। इसे किसी डेट नाइट या डिनर पार्टी के लिए वियर कर सकती हैं।
5. Ruby Heart Pendant

ये रूबी हार्ट पेंडेंट काफी रॉयल और विंटेज लुक देता है। यह एक स्टेटमेंट पीस है। इसकी चेन में रूबी स्टोन का हार्ट पेंडेंट है, जिसके बाहर छोटे-छोटे सफेद डायमंड्स लगे हुए हैं। आप इसे हैवी गाउन या लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं।























